फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Just one drop of blood can diagnose more than 40 diseases.

Chandigarh News: सिर्फ एक बूंद खून से 40 से अधिक बीमारियों की होगी पहचान

Tue, 25 Nov 2025 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Just one drop of blood can diagnose more than 40 diseases.
चंडीगढ़। अब खून की सिर्फ एक बूंद से 40 से अधिक आनुवांशिक और मेटाबॉलिक विकारों का प्रारंभिक पता लगाया जा सकेगा। जीएमसीएच-32 ने उन्नत डायग्नोस्टिक तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए बायोकैमिस्ट्री विभाग में अत्याधुनिक लिक्विड क्रोमैटोग्राफी–टैन्डम मास स्पेक्ट्रोमेट्री (एलसीएमएस-एम एस/एम एस) मशीन स्थापित की है। इसका उद्घाटन स्वास्थ्य सचिव मनदीप सिंह बराड़ ने सोमवार को किया। इस तकनीक के साथ जीएमसीएच अब देश के उन चुनिंदा सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शामिल हो गया है जहां यह हाई-एंड डायग्नोस्टिक प्लेटफार्म उपलब्ध है। उत्तर भारत में भी ऐसे उन्नत केन्द्रों की संख्या बेहद सीमित है। यह प्रणाली सूक्ष्मतम स्तर पर बायोमार्कर्स और यौगिकों की पहचान करने में सक्षम है जिससे रोग निदान की सटीकता कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन


विभाग ने इस तकनीक के साथ विस्तृत नवजात मेटाबॉलिक स्क्रीनिंग कार्यक्रम भी शुरू किया है। अब आनुवांशिक और मेटाबॉलिक विकारों का प्रारंभिक पता लगाया जा सकेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जन्म के तुरंत बाद इन विकारों की पहचान होने से उच्च जोखिम वाले शिशुओं को समय पर उपचार मिल सकेगा जिससे गंभीर जटिलताओं की आशंका काफी कम हो जाएगी। इसके अलावा विभाग ने एंटी-एपिलेप्टिक दवाओं की थेराप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपचार योजनाओं को बेहतर ढंग से किया जा सकेगा तैयार
नई मशीन की सटीकता के कारण विभिन्न क्लीनिकल विभागों को मरीजों की दवाओं के स्तर का अधिक भरोसेमंद डेटा मिलेगा जिससे उपचार योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार किया जा सकेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नई सुविधा के शुरू होने से न केवल संस्थान की जांच क्षमता बढ़ेगी बल्कि मरीजों को बड़े अस्पतालों या निजी प्रयोगशालाओं पर निर्भरता भी कम होगी। उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य सचिव ने लाइब्रेरी, ट्रॉमा सेंटर और अन्य यूनिट का भी निरीक्षण किया। मरीजों से भी बात की। इस दौरान जीएमसीएच के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो. जीपी थामी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed