फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP leader bought 0001 for 8 lakhs

जजपा नेता ने अपनी फॉर्च्यूनर के लिए 8 लाख में खरीदा 0001

Tue, 10 Nov 2020 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
JJP leader bought 0001 for 8 lakhs
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सोमवार को नई सीरीज सीएच01-सीसी के फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की। इसमें 8 लाख रुपये में 0001 नंबर बिका है। यह नंबर जननायक जनता पार्टी के नेता सतीश कुमार फौगाट ने अपनी फॉर्च्यूनर के लिए खरीदा है।

सोमवार को नीलामी में 266 बोली दाताओं ने भाग लिया। इसमें 0001 नंबर सबसे अधिक 8 लाख रुपये में नीलाम हुआ, जिसका आरक्षित मूल्य 50 हजार रुपये था। आरएलए को इस नीलामी से 71.32 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। 0001 के बाद अधिकतम बोली 0009 नंबर के लिए लगी, जो 2.50 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इसका रिजर्व प्राइज 30 हजार रुपये था। सनत इंटरप्राइजेज ने इस नंबर के लिए सबसे अधिक बोली लगाई। वहीं, 0002 नंबर के लिए आरएलए को ज्यादा अधिक बोली नहीं मिली। यही कारण है कि ये नंबर 1.64 लाख रुपये में नीलाम हुआ, जिसके लिए जयप्रीत सिंह ने सबसे अधिक बोली लगाई। इसी तरह 0007 नंबर 2.29 लाख, 0005 नंबर 1.70 लाख, 0006 नंबर 1.68 लाख, 0003 नंबर 1.55 लाख, 0008 नंबर 1.40 लाख, 0004 नंबर 57 हजार और 0010 नंबर 53 हजार रुपये में नीलाम हुआ। इसके अलावा पुरानी सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी नीलामी में रखा गया था, जिसमें सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबर शामिल रहे। इन सीरीज के कई नंबरों को भी बेचने में आरएलए सफल रहा है। बता दें कि 6 नवंबर तक नई सीरीज के नंबरों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चली थी। जिसके बाद ही 7 नवंबर से इच्छुक वाहन मालिकों ने अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगाना शुरू किया था और सोमवार को ई-ऑक्शन का आखिरी दिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed