{"_id":"5a1c65754f1c1bca678be289","slug":"jeenat-aman-silent-on-padmawati-but-appriciate-manushi-chillar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती पर जीनत अमान चुप, मानुषी छिल्लर की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती पर जीनत अमान चुप, मानुषी छिल्लर की तारीफ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
जीनत अमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अजनबी हसीना से मुलाकात हो गई...चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ जैसे सदाबहार गानों को सुनकर बालीवुड अभिनेत्री जीनत अमान खुद को नहीं रोक सकीं। सोमवार को सेक्टर-पांच के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सुर संगम की ओर से आयोजित 17वीं बॉलीवुड नाइट्स में जीनत अमान की फिल्मों को समर्पित इस कार्यक्रम को देखने के लिए प्रदेश के दर्जनों आला अधिकारियों, डॉक्टरों समेत अन्य गणमान्य लोग भी पहुंचे।
फिल्म पद्मावती को लेकर पूछे गए सवाल पर जीनत अमान ने चुप्पी साध ली, लेकिन मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए उनकी तारीफ की। बकौल जीनत मानुषी ने हाल ही में उन्हें बर्थडे पर भी विश किया था, जिससे उन्हें बेहद खुशी मिली।
कार्यक्रम में पूर्व गृह सचिव रामनिवास ने अगर दुश्मन जमाना गम नहीं, कोई आए, हम किसी से कम नहीं... की बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तारीफें बटोरी। ऑडिटोरियम में जीनत अमान नाइट की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन
इनमें प्रदेश के आला अधिकारियों, मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई गणमान्य शामिल थे। इससे पहले कार्यक्रम का आगाज अभिनेत्री जीनत अमान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद जीनत अमान को डॉक्टर्स टैलेंट हंट आर्गेनाइजेशन-सुर संगम के प्रेजीडेंट डॉ. प्रदीप भारद्वाज की ओर से सम्मानित भी किया गया।