फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar Police revealed that fire accident occurred due to refrigerator compressor burst

जालंधर में आग में छह लोगों की मौत: सामने आई वजह, टीवी पर मैच देख रहा था परिवार... यूं दबे पांव आई मौत

Mon, 09 Oct 2023 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 12:12 PM IST
सार

जालंधर के अवतार नगर में रविवार रात हादसा हुआ। करीब 9:30 खाना खाकर टहलने निकले लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। इस हादसे में यशपाल घई का पूरा परिवार खत्म हो गया। उनकी पत्नी ही सुरक्षित बची हैं। 

विज्ञापन
Jalandhar Police revealed that fire accident occurred due to refrigerator compressor burst
जालंधर में हादसे के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर के अवतार नगर गली नंबर 12 में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसा फ्रिज का कंप्रेसर फटने के कारण हुआ था। इस हादसे में भाजपा कार्यकर्ता यशपाल सिंह घई, उनके बेटे इंद्रपाल, बहू रुचि, पोतियां दीया व मंशा और पोते अक्षय की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। परिवार में अब केवल यशपाल घई की बुजुर्ग पत्नी ही बची हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Highcourt: हाईकोर्ट ने कहा-बेअदबी चाहे किसी भी धर्म की हो, यह जघन्य अपराध... एफआईआर रद्द करने से इनकार
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी हरदेव सिंह ने बताया कि अभी तक जांच में सामने आया है कि फ्रिज की गैस लीक होने के कारण ब्लास्ट हुआ था। गैस लीक होने से परिजनों का दम घुट गया। वे बाहर भी नहीं निकल पाए और आग में झुलस गए। हादसा तब हुआ जब पूरा परिवार एक साथ बैठकर टीवी पर मैच देख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
मृतकों की पड़ोसी महिला राज ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं सूचना मिलने के बाद आप विधायक रमन अरोड़ा भी घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सिविल अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही के लगे आरोपों की जांच करवाई जाएगी और जो दोषी पाए गए उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
 

रविवार रात हुआ हादसा
यह हादसा रविवार रात हुआ। करीब 9:30 खाना खाकर टहलने निकले लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहले बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही 15 साल की लड़की और 12 साल के लड़के की मौत हो गई। बाद में सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान चार अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed