फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jagmeet brar, controversial tweet, brar tweet, punjab congress, punjab, political news

विवादित ट्वीट, कांग्रेस और शिअद के अमीर नेताओं के बीच नेक्सस

Mon, 28 Mar 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Mar 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
jagmeet brar, controversial tweet, brar tweet, punjab congress, punjab, political news
कांग्रेस नेता जगमीत बराड़ - फोटो : फाइल फोटो
अपने बयानों और ट्वीट से पंजाब कांग्रेस के लिए मुसीबत बने जगमीत बराड़ ने एक बार फिर पार्टी पर हमला बोला है। जगमीत ने ट्वीट के जरिए अपनी ही पार्टी के नेताओं पर वार किया है। दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस विधायकों ने जगमीत को पार्टी से निकालने की मांग की थी।
विज्ञापन


जगमीत ने रविवार को ट्वीट किया कि सूबे में कांग्रेस और अकाली दल के अमीर नेताओं के बीच नेक्सस हमेशा से ही थे। उन्होंने आगे लिखा है कि वह खुद इस कॉकस के शिकार हुए हैं। जगमीत बराड़ अपने ट्विट के चलते लगातार पार्टी के लिए मुश्किल बने हुए हैं। पहले लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें खुलेआम पार्टी प्रधान सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। बाद में उनकी दोबारा कांग्रेस में वापसी हुई, लेकिन वह हाशिए पर ही रहे। इस बीच उनकी भाजपा में जाने की चर्चाएं चलीं। जगमीत ने औपचारिक तौर पर कांग्रेस से इस्तीफा भी दे दिया, लेकिन भाजपा में बात नहीं बनीं और एक बार फिर वह कांग्रेस में लौट आए। पिछले कुछ समय से वह लगातार आम आदमी पार्टी के पक्ष में बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनके आप ज्वाइन करने की अटकलें हैं। एक दिन पहले ही कई कांग्रेस विधायकों ने जगमीत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकालने की मांग की थी। इनमें सुखजिंदर रंधावा, नवतेज चीमा, गुरकीरत कोटली, तृप्त रजिंदर बाजवा, परमिंदर पिंकी, केवल ढिल्लों, सुख सरकारिया, ओपी सोनी, करन कौर बराड़ व जोगिंदर सिंह पंजगराईं शामिल थे।

इन विधायकों का कहना था कि जिस पार्टी ने बराड़ को बहुत कुछ दिया, वह उसी को डैमेज करने में लगे हैं। वह राज्यसभा जाना चाहते थे, पर नजरंदाज किए जाने के बाद पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि लगातार लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उन्हें पूरा सम्मान दिया, कांग्रेस वर्किंग कमेटी में नामजद किया।


कांग्रेस विधायकों ने कहा कि पहले वह भाजपा जाने के चक्कर में थे। वहां बात नहीं बनी तो अब आप जाने के चक्कर में हैं। बराड़ को जितना जल्द हो सके बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए, ताकि वह पार्टी को और नुकसान न पहुंचा सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed