फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Internal committee formed to hear complaints of sexual harassment.

Chandigarh News: यौन उत्पीड़न की शिकायतों की सुनवाई के लिए आंतरिक कमेटी गठित

Wed, 03 Jul 2024 07:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
Internal committee formed to hear complaints of sexual harassment.
आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार कमेटी की पीठासीन अधिकारी मनोनीत
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कार्यस्थल पर महिलाओं से जुड़ी यौन उत्पीड़न की शिकायतों की सुनवाई के लिए आंतरिक शिकायत कमेटी का गठन किया है। आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार को कमेटी का अध्यक्ष/पीठासीन अधिकारी मनोनीत किया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी जे.गणेशन, अतिरिक्त महाधिवक्ता शुभ्रा सिंह, एचएसएस-1 की अवर सचिव दीपाली मलिक और पंजाब विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज की अध्यक्ष डॉ. उपनीत कौर मांगट को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। कमेटी के पीठासीन अधिकारी और प्रत्येक सदस्य अपने मनोनयन की तिथि से अधिकतम तीन वर्ष की अवधि तक पद पर बने रहेंगे। कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम के तहत आंतरिक शिकायत कमेटी को जांच प्राधिकरण और समिति की रिपोर्ट को जांच रिपोर्ट माना जाएगा। अनुशासनात्मक प्राधिकरण नियमों के अनुसार रिपोर्ट पर कार्रवाई करेगा। आंतरिक शिकायत कमेटी पीड़ित की ओर से दी गई शिकायत के निवारण के लिए जिम्मेदार होगी और अधिनियम में दिए प्रावधान के अनुसार शिकायत का समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed