{"_id":"66847b864bef5aa62b002774","slug":"increase-of-one-thousand-in-the-honorarium-of-temporary-cleaning-workers-chandigarh-news-c-16-pkl1010-459054-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अस्थायी सफाई कर्मचारियों के मानदेय में एक हजार की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अस्थायी सफाई कर्मचारियों के मानदेय में एक हजार की बढ़ोतरी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा, ग्रामीण इलाकों के कर्मियों का भी वेतन बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की सैनी सरकार ने मंगलवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात अस्थायी सफाई कर्मचारी के मासिक मानदेय में एक हजार रुपये का इजाफा किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि नगर पालिका व नगर परिषद में तैनात सफाई कर्मियों को अब 17 हजार रुपये मानदेय मिलेगा, जबकि ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मियों को 16 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। हरियाणा में करीब 15 हजार से ज्यादा अस्थायी कर्मचारी हैं। इसी के साथ सीएम ने सफाई कर्मचारी पोर्टल बनाने की घोषणा की। हर जिले का अपना एक पोर्टल होगा, जिसके माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति होंगी। एक दिन पहले ही सैनी सरकार ने एचकेआरएन कर्मियों की सैलरी में आठ फीसदी का इजाफा किया था।
सिर्फ 100 रुपये की हुई है बढ़ोतरी : यूनियन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने दावा किया है कि सरकार की घोषणा से सफाई कर्मचारियों के मानदेय में सिर्फ 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। शास्त्री का कहना है कि बीते साल दिसंबर में ही सरकार की ओर से पालिका व परिषद में तैनात कर्मचारियों का मानदेय 16 हजार रुपये से 16900 रुपये का आदेश जारी हुआ था। उनका कहना है कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ मजाक किया है। इस महंगाई में जीना मुहाल हो गया है। कर्मचारी को कम से कम 26 हजार सैलरी मिलनी चाहिए और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।