{"_id":"6aae22b317b313a80e004676","slug":"elderly-woman-dies-following-assault-in-amritsar-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में हुई मारपीट: बुजुर्ग महिला के सिर पर लगी ईंट, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी में हुई मारपीट: बुजुर्ग महिला के सिर पर लगी ईंट, हुई मौत
Sat, 19 Sep 2026 11:22 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:22 AM IST
सार
मामूली कहासुनी में हुई मारपीट में बुजुर्ग महिला के सिर पर ईंट लग गई। डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की मौत
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान एक पक्ष की ओर से जमकर ईंट- पत्थर बरसाए गए। एक ईंट बुजुर्ग महिला के सिर पर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक का नाम वीर कौर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में सुखदेव सिंह निवासी पंडोरी ने बताया कि करीब रात 11 बजे वह अपने घर पहुंचा तो उसकी अपने पड़ोसी कुन्नण सिंह के साथ मामूली कहासुनी हो गई। बाद में विवाद बढ़ गया। कुन्नण सिंह अपने साथ अर्जुनदीप सिंह, मनजीत कौर और अकाशदीप सिंह को लेकर घर की छत पर चढ़ गया और वहां से उनके घर की तरफ ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
इसी दौरान एक ईंट घर के अंदर पड़ी चारपाई पर बैठी उसकी मां वीर कौर के माथे पर लगी। वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गईं। वह तुरंत अपनी मां को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। मगर जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना चाटीविंड के प्रभारी हरचंद सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है, गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।