{"_id":"6aae12177bab0c5c630fc224","slug":"10-kg-of-heroin-seized-in-amritsar-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पकड़ी गई 10 किलो हेरोइन: सीमा पार से आई थी खेप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पकड़ी गई 10 किलो हेरोइन: सीमा पार से आई थी खेप, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 19 Sep 2026 10:09 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:09 AM IST
सार
आरोपी विदेशी तस्कर के निर्देश पर हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके संपर्कों और नशे की खेप की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन बरामद
- फोटो : संवाद
विस्तार
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में एक आरोपी को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के विदेशी तस्कर के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
जांच के मुताबिक, आरोपी विदेशी तस्कर के निर्देश पर हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके संपर्कों और नशे की खेप की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जांच के दौरान तस्करी से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने के साथ अन्य आरोपियों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि 10 किलो हेरोइन की खेप कहां से हासिल की गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन