{"_id":"6aada0c7fdaae3c3bd0a75b0","slug":"pu-teachers-demand-an-emergency-meeting-raise-questions-about-the-election-schedule-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1126808-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू शिक्षकों ने आपात बैठक बुलाने की मांग की, चुनाव कार्यक्रम पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू शिक्षकों ने आपात बैठक बुलाने की मांग की, चुनाव कार्यक्रम पर उठाए सवाल
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के 45 शिक्षकों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र लिखकर आपात जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) बुलाने की मांग की है। शिक्षकों ने यह मांग पुटा के वर्ष 2026-27 के चुनाव कार्यक्रम को लेकर की है।
पत्र में शिक्षकों ने कहा है कि पुटा के संविधान के अनुसार चुनाव तय समय सीमा के भीतर होने चाहिए थे, लेकिन चुनाव अभी तक निर्धारित समय में नहीं हो पाए हैं। शिक्षकों का आरोप है कि हाल ही में जारी चुनाव कार्यक्रम भी जल्दबाजी और एकतरफा तरीके से जारी किया गया। इसमें स्थापित नियमों और सभी सदस्यों से चर्चा की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। शिक्षकों का कहना है कि चूंकि संविधान में तय समय सीमा निकल चुकी है, इसलिए मौजूदा कार्यकारिणी को बिना व्यापक चर्चा के चुनाव कार्यक्रम में बदलाव या उसे तय करने का अधिकार नहीं है। ऐसे में इस पूरे मामले पर एसोसिएशन की जनरल बॉडी में चर्चा जरूरी है। पत्र में कहा गया है कि जनरल बॉडी एसोसिएशन का सबसे बड़ा निर्णय लेने वाला मंच है। इसलिए बैठक बुलाकर चुनाव कार्यक्रम पर चर्चा की जाए और निष्पक्ष, पारदर्शी और संशोधित कार्यक्रम तय किया जाए। शिक्षकों ने पुटा अध्यक्ष से बिना देरी के आपात जीबीएम की सूचना जारी करने का अनुरोध किया है। पत्र पर विभिन्न विभागों के 45 शिक्षकों के हस्ताक्षर हैं।