{"_id":"6aae17c34b2ba85e420603ff","slug":"police-commissioner-inspects-police-stations-and-checkpoints-in-jalandhar-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: रात में अचानक सड़कों पर उतरे जालंधर के पुलिस कमिश्नर, थानों और नाकों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: रात में अचानक सड़कों पर उतरे जालंधर के पुलिस कमिश्नर, थानों और नाकों का किया औचक निरीक्षण
Sat, 19 Sep 2026 10:34 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:34 AM IST
सार
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नागरिकों की सुरक्षा और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सतर्कता और सक्रियता जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर जालंधर ने जांची व्यवस्थाएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर शहर में कानून-व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता परखने के लिए पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह ने एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा के साथ देर रात अचानक विभिन्न पुलिस थानों और नाकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस की तैयारियों, नाइट पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और जमीनी स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हर समय सतर्क रहने, प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने, संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सख्ती से जांच करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नागरिकों की सुरक्षा और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सतर्कता और सक्रियता जारी रखने की बात कही।