फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   impact of pm modi speech, case filed against go-raksha dal pramukh satish kumar in punjab

PM मोदी की अपील का असर, गो रक्षा दल प्रमुख समेत 24 पर केस दर्ज

Mon, 08 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 08 Aug 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
impact of pm modi speech, case filed against go-raksha dal pramukh satish kumar in punjab
मोदी
गो रक्षकों संबंधी पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर देखने को मिला। पंजाब में गो रक्ष दल प्रमुख समेत 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही अपने बयान में पुलिस को इन गो रक्षकों पर पैनी नजर रखने को कहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि गो रक्षा के नाम पर इन्होंने लोगों से बुरी तरह मारपीट की और लोगों के मुंह पर पेशाब तक किया। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हे। एसएसपी ने साफ किया कि मामले की जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

गो रक्षा के नाम पर लोगों से मारपीट करने के आरोप

impact of pm modi speech, case filed against go-raksha dal pramukh satish kumar in punjab
नरेंद्र मोदी
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि राजपुरा सिटी पुलिस ने गो रक्षा दल प्रमुख सतीश कुमार के अलावा काला ज्वेलर, अनु, गुरप्रीत उर्फ हैप्पी समेत 20 अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज किया है। आरोप है कि गो रक्षा के नाम पर दल के प्रमुख समेत बाकी मेंबरों ने लोगों के साथ मारपीट की, उन पर अत्याचार किए। यहां तक कि कई लोगों के मुंह पर पेशाब किया।

इन व्यक्तियों द्वारा एक दिव्यांग को पीटे जाने का वीडियो भी सामने आया है। दल के मेंबर उन लोगों के साथ खास तौर से मारपीट करते थे जो अपने ट्रकों में पशुओं को ले जा रहे होते थे। यह सारे वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं। थाना इंचार्ज गुरजीत सिंह ने बताया कि यह केस फिलहाल सोशल मीडिया पर डाली वीडियो के आधार पर दर्ज हुआ है। इस मामले में गवाह तलाशे जाएंगे फिर मामले में जांच के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed