फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Impact of Haryana elections... shops and bars will remain closed within a radius of three km

Chandigarh News: हरियाणा चुनाव का असर... तीन किमी के दायर में ठेके-बार रहेंगे बंद

Fri, 04 Oct 2024 05:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Impact of Haryana elections... shops and bars will remain closed within a radius of three km
चंडीगढ़। हरियाणा चुनाव का असर चंडीगढ़ पर भी देखने को मिलेगा। वीरवार शाम को हरियाणा में चुनाव प्रचार के थमते ही चंडीगढ़-हरियाणा सीमा से तीन किमी के अंदर के शराब के ठेकों पर भी ताला लग गया। अब मतदान के दिन तक ये ठेके बंद रहेंगे। यूटी प्रशासन के आबकारी एवं कराधान विभाग ने मतगणना के दिन भी इन ठेकों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जांच के लिए विभाग ने टीमों का भी गठन कर दिया है। हरियाणा में 5 अक्तूबर को चुनाव है। इसे लेकर वीरवार को चुनाव प्रचार थम गया है। पंजाब लिकर लाइसेंस रूल्स-1956 के रूल 37(9) के तहत चंडीगढ़-हरियाणा सीमा से चंडीगढ़ के 3 किलोमीटर में आने वाले सभी शराब के ठेके, बार, होलसेल गोदाम और अन्य एक्साइज एस्टेब्लिशमेंट को बंद रखा जाएगा। इन सभी को वीरवार शाम 6 बजे बंद कर दिया गया है और अब ये 5 अक्तूबर को शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। मतगणना वाले दिन 8 अक्तूबर को भी पूरे दिन ठेके बंद रखे जाएंगे। इस आदेश का असर चंडीगढ़ के 20 शराब के ठेकों, पांच बार लाइसेंस और तीन गोदाम पर पड़ेगा, जिन्हें बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। ये अधिकतर मनीमाजरा, मौलीजागरां, किशनगढ़ आदि में हैं। आदेशों का सख्ती से पालन हो, इसके लिए विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी तय की है। आदेश में कहा गया है कि यह ही ठेकों को सील करेंगे। यह सुनिश्चित करना होगा कि इस दौरान कोई भी शराब की बिक्री न हो। यह आदेश यूटी प्रशासन के असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर की तरफ से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed