{"_id":"66db9a073c641d98ad0fd644","slug":"if-op-chautala-contests-the-election-i-will-withdraw-my-nomination-digvijay-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-510399-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर ओपी चौटाला चुनाव लड़े तो नामांकन वापस ले लूंगा : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर ओपी चौटाला चुनाव लड़े तो नामांकन वापस ले लूंगा : दिग्विजय
विज्ञापन
बोले-दादा के सामने कभी चुनाव लड़ने की नहीं सोच सकता
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि अगर डबवाली से उनके दादा ओमप्रकाश चौटाला के चुनाव लड़ने की परिस्थिति बनती है तो वे अपना नामांकन वापस ले लेंगे। बोले, वे अपने दादा के सामने उनके सम्मान में डबवाली से चुनाव नहीं लड़ेंगे और न ही कभी उनके सामने चुनाव लड़ने की सोच सकते, क्योंकि आज राजनीति में जिस मुकाम पर हम सब पहुंचे है, वह सब दादा जी की ही देन है। उन्होंने कहा कि चौटाला साहब का सदा सम्मान है और उनके सम्मान में डबवाली से किसी को भी चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, क्योंकि ओमप्रकाश चौटाला जैसा बड़ा नेता कोई दूसरा नहीं हो सकता। दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि अगर वे डबवाली से नामांकन भर भी देते हैं और उसके बाद दादा जी नामांकन भरेंगे तो इस स्थिति में भी वे अपना नामांकन वापस ले लेंगे।