फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hope of Punjab Farmers rests on new agricultural policy of AAP government

Punjab Budget: पंजाब की नई कृषि नीति और बजट पर टिकी किसानों की उम्मीद, किसान नेताओं ने मांगा अलग कृषि बजट

Tue, 28 Feb 2023 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 04:24 PM IST
सार

आप सरकार ने सत्ता संभालने के बाद 27 जून 2022 को सरकार का आंशिक बजट प्रस्तुत किया था, जिसमें कृषि क्षेत्र के लिए 11,560 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा गया था। इनमें से सरकार की ओर से किए गए कुछ वादे तो पूरे हो गए लेकिन कुछ वादे अभी अधूरे हैं।

विज्ञापन
Hope of Punjab Farmers rests on new agricultural policy of AAP government
पंजाब के खेत में किसान (फाइल फोटो) - फोटो : (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब सरकार का वार्षिक बजट सत्र आगामी 3 मार्च से संभावित है। ऐसे में पंजाब के किसानों की उम्मीद आप सरकार की नई कृषि नीति और बजट में कृषि के लिए किए जाने वाले प्रावधान पर टिक गई है। 31 मार्च तक आ रही पंजाब सरकार की नई कृषि नीति का राज्य के करीब पौने दो करोड़ किसानों को बेसब्री से इंतजार है। किसान नेताओं ने जहां अलग कृषि बजट की मांग की है, वहीं अलग से कृषि उद्योग स्थापित करने की वकालत भी।

विज्ञापन


आप सरकार ने सत्ता संभालने के बाद 27 जून 2022 को सरकार का आंशिक बजट प्रस्तुत किया था, जिसमें कृषि क्षेत्र के लिए 11,560 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा गया था। इनमें से सरकार की ओर से किए गए कुछ वादे तो पूरे हो गए लेकिन कुछ वादे अभी अधूरे हैं। पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पेश किए गए आंशिक बजट में किसानों को ट्यूबवेल पर मुफ्त बिजली देने का एलान किया गया था, जिसे सरकार ने शुरुआती चरण में पूरा कर लिया। हालांकि आम लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना आप सरकार के घोषणा पत्र में शामिल था, जिसे भगवंत मान सरकार ने बिना किसी शर्त पूरा किया। वहीं मूंग की खेती पर एमएसपी लागू करने की घोषणा भी सरकार के बजट का हिस्सा थी, जिसे आप सरकार की ओर से पूरा किया। इसके अलावा गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 360 से बढ़ाकर 380 रुपये करने से किसानों को राहत दिलाई।
विज्ञापन


दूसरी ओर पंजाब की सबसे बड़ी समस्या पराली के समाधान में पंजाब सरकार को उतनी सफलता नहीं मिल पाई। भारी भरकम बजट जारी करने के बावजूद पंजाब में पराली जलती रही और पंजाब समेत दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक जा पहुंचा। गौर हो कि राज्य सरकार ने पराली के प्रबंधन के लिए राज्य की ओर से 200 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा था, वहीं केंद्र की ओर से पंजाब को 2018-19 से 2022-23 की अवधि के लिए कुल 1426.45 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। इस राशि से पंजाब ने व्यक्तिगत तौर पर किसानों और राज्य में स्थापित 23500 से अधिक कस्टम हायरिंग केंद्रों को 1.10 से अधिक मशीनरी प्रदान की। उसके बावजूद पंजाब से पराली जलाने की समस्या को पूरी तरह से खत्म करना अभी दूर की कौड़ी है। आगामी बजट में किसानों को इसके प्रबंधन के लिए किसी ठोस नीति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश बढ़ाने के लिए अलग हो कृषि बजट
पंजाब में निवेश बढ़ाने के लिए अलग कृषि बजट होना चाहिए। विविधीकरण के लिए सरकार को सभी कृषि फसलों के सुनिश्चित बाजार के साथ-साथ डॉ. स्वामीनाथन के फार्मूले सी2 प्लस 50 प्रतिशत के अनुसार लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना चाहिए। इसके अलावा जलवायु और ताप प्रतिरोधी बीजों का आविष्कार किया जाना चाहिए। एक एकड़ को इकाई मानकर फसल बीमा कराया जाए और खर्च सरकार वहन करे। किसानों का कर्ज माफ किया जाए। किसानों और कृषि श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के रूप में प्रति माह 10,000 रुपये दिए जाएं। राज्य में कृषि उद्योग स्थापित किया करने के अलावा घटते भूमिगत जल को बचाने के लिए रिचार्जिंग की व्यवस्था हो। साथ ही नहर का पानी पूरी खेती की जमीन को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। - प्रेम सिंह भंगू, प्रधान ऑल इंडिया किसान फेडरेशन

2021-22 के लिए इन मदों में इतना था प्रावधान

योजना राशि (करोड़ रुपये में)
इंडिविजुअल क्विक फ्रीजिंग 7
अपवाह जल संरक्षण 21
धान की सीधी बुवाई 450
पराली प्रबंधन 200
मूंग की खेती 66
कुल कृषि बजट 11,560

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed