फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hooting of people in bjp minister om parkash dhankhar programme

वीडियो: BJP मंत्री के भाषण के दौरान हुई हूटिंग

Sun, 18 Oct 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 18 Oct 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
hooting of people in bjp minister om parkash dhankhar programme

भाजपाई मंत्री के भाषण के दौरान लोगों ने जमकर हूटिंग की। तैश में आकर मंत्री ने विवादित बयान दे दिया। घटना हरियाणा में हिसार की है। कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ एक ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में डांस प्रोग्राम भी रखा गया था।

विज्ञापन


कलाकार मंच पर परफॉर्म कर रहे थे कि मंत्री जी भाषण देने पहुंच गए। लेकिन लोगों को उनका भाषण सुनना नागवार लगा और हुल्लड़बाजी शुरू कर दी। हूटिंग और शोर शराबा ज्यादा बढ़ गया तो वे खफा हो गए और अमर्यादित टिप्पणी कर दी। हालांकि शोर शराबे के कारण उनके शब्द दर्शकों तक तो नहीं पहुंच सके, लेकिन वीडियो में रिकार्ड हो गए।

विज्ञापन

मंत्री ने खुद ही प्रोत्साहित किया किलकी मारने को

hooting of people in bjp minister om parkash dhankhar programme

हूटिंग कर रहे लोगों को शांत करवाने के लिए मंत्री धनखड़ तैश में आ गए। उन्होंने कहा कि जो किसान का बेटा है वह मेरी बात सुनेगा, किसी और की हो तो मन्नै नहीं बैरा...। इसके बावजूद हंगामा करने वाले थमे नहीं और हूटिंग करते रहे। भाषण समाप्त होने के बाद धनखड़ ने कहा कि अब मेरा भाषण खत्म हो गया है, जितनी जोर से चाहो किलकी मारो।

सूत्रों के मुताबि‌क, दरअसल शुरुआत में तो कृषि मंत्री ने खुद चुटकी लेते हुए लोगों को किलकारियों के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि मंत्री ने कहा कि मैं भी आपकी उम्र में था तो खूब किलकी मारता था। उन्होंने भीड़ को उत्साहित करते हुए कहा कि जोर से किलकी मारो। वैसे, कलाकारों का डांस देखने व गाना सुनने के लिए बेताब हो रहे दर्शकों की ओर शुरू से ही हुल्लड़बाजी चल रही थी।

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed