{"_id":"594ba47d4f1c1b77408b491d","slug":"holy-book-discourtesy-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पवित्र ग्रन्थ की बेअदबी, सिख संगत भड़की, माहौल भी तनावपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पवित्र ग्रन्थ की बेअदबी, सिख संगत भड़की, माहौल भी तनावपूर्ण
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Thu, 22 Jun 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
पवित्र ग्रन्थ की बेअदबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जालंधर में पवित्र ग्रन्थ की बेअदबी का मामला सामने आया है। जिसके चलते सिख संगत भड़की हुई है और माहौल भी तनावपूर्ण बना है। शेर सिंह कॉलोनी के पास नाहला पुली पर पड़ती नहर में गुटका साहिब के अंग मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सिख समाज के लोगों ने नहर पर इकट्ठे होकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने सिख समाज को आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने का भरोसा देकर उनको शांत करवाया। एक श्रमिक के अनुसार दो युवक बाइक पर आए, उन्होंने पन्ने नहर में फेंक दिए। हालांकि यह काम किसने किया, यह साफ नहीं हो सका। लेकिन नहर के पास काम कर रहे एक मजदूर ने पुलिस और सिख संगठनों को बताया कि बाइक सवार दो युवक कुछ नहर में फेंक कर चले गए थे। सिख तालमेल कमेटी व अन्य सिख संगठनों ने नहर में तैर रहे अंगों को सत्कार के साथ बाहर निकाला।
मौके पर पहुंचे डीसीपी राजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, एसीपी सुरिंदर सिंह, कैलाश चंदर, एडीसीपी सुडरविजी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी । पुलिस नहर के आसपास स्थित फैक्टरियों के सीसीटीवी कैमरों से उक्त लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रही हैं। सिख तालमेल कमेटी के तजिंदर सिंह परदेसी, गुरमीत सिंह, हरपाल सिंह चड्डा, सिख एक्शन कमेटी के आईएस बग्गा, नरिंदर सिंह, विक्की खालसा ने पुलिस से मांग की है कि गुटका साहिब के अंगों का अपमान करने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।