फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal student of hotel management taking training hangs himself, dies

Chandigarh News: ट्रेनिंग ले रहे होटल मैनेजमेंट के हिमाचल के छात्र ने फंदा लगाया, मौत

Sat, 07 Sep 2024 05:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Himachal student of hotel management taking training hangs himself, dies
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित नोवोटेल होटल में प्रशिक्षण ले रहे होटल मैनेजमेंट के छात्र के किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्र की पहचान 24 साल के रोहन निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। इसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को फंदे से उतारकर सेक्टर-32 जीएमसीएच पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने छात्र के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रोहन करीब साढ़े 3 महीने पहले ही होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के लिए चंडीगढ़ आया था। वह नोवोटेल होटल में ट्रेनिंग कर रहा था। वह अपने साथियों के साथ सेक्टर-29 में किराए पर रहता था। रोहन की दोस्ती एक युवती के साथ थी। कुछ समय से दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। इसके चलते राेहन पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। शुक्रवार देर रात को उसके कमरे में कोई मौजूद नहीं था और अकेले होने के चलते उसने कमरे में पंखे पर फंदा लगा लिया। जब उसके अन्य साथी कमरे पर पहुंचे तो फंदे पर रोहन को लटकता देख उनके पैरों नीचे से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद पीसीआर सहित स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक छात्र ने युवती के साथ चल रही अनबन के कारण आत्महत्या की है। हालांकि, इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस का कहना है कि अभी शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और मामले में जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड करने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं और इसी कारण उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है लेकिन पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया है और वह शनिवार को चंडीगढ़ आएंगे। इसके बाद ही पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस अस्पताल में मौजूद थी और मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। इसके अलावा पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed