फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Top News 08 October 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: मुख्यमंत्री ने वापस लिया अपना बयान, रणजीत हत्याकांड में राम रहीम सहित पांच दोषी करार

Fri, 08 Oct 2021 06:02 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 08 Oct 2021 06:02 PM IST
सार

रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को डेरामुखी राम रहीम सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। सभी दोषियों को 12 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।शुक्रवार को मामले में आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए।

विज्ञापन
Haryana Top News 08 October 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में धान खरीद शुरू हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी खरीद सुचारु नहीं हो पाई है। पहले नमी खरीद में बाधा बनी और अब गेट पास नहीं मिलने से अड़चन आ रही है। मंडियों में से धान के बाहर आने के लिए आढ़तियों और मिलर्स को गेट पास मिलने में देरी हो रही है। इस कारण मंडियां अनाज से भरने लगी हैं। इससे किसान, आढ़तियों समेत राइस मिलर्स भी परेशान हैं। पढ़ें अन्य खबरें
विज्ञापन



हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वापस लिया जैसे को तैसा वाला बयान, कहा-नहीं चाहता कानून व्यवस्था बिगड़े
जैसे को तैसा और लट्ठ उठाने के बयान को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को पंचकूला में श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे भारी विरोध के बीच वे बयान वापस ले रहे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...  
विज्ञापन



रणजीत सिंह हत्याकांड: डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषी करार, सीबीआई विशेष अदालत 12 अक्तूबर को सुनाएगी सजा
रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को डेरामुखी राम रहीम सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। सभी दोषियों को 12 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।शुक्रवार को मामले में आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। वहीं आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए। पढ़ें विस्तृत खबर...  
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐलनाबाद उपचुनाव: इनेलो के गढ़ में अभय, पवन और गोबिंद कांडा में होगा त्रिकोणीय मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस को जीत की आस
ऐलनाबाद में चुनावी बिसात बिछ गई है। इनेलो के अभय सिंह चौटाला, कांग्रेस के पवन बेनीवाल और भाजपा के गोबिंद कांडा के बीच तिकोना मुकाबला है। कांग्रेस ने और भाजपा ने गुरुवार को ही अपने उम्मीदवार घोषित किए। भाजपा कांडा के दम पर यहां पहली बार कमल खिलाना चाह रही है। पढ़ें विस्तृत खबर... 


हरियाणा: अंबाला के पंकज ने 5500 मीटर ऊंचाई पर कराया फैशन शो, गिनीज बुक में नाम दर्ज
फैशन के वर्ल्ड कैपिटल मिलान में अपने हुनर की धमक से दो बार गिनीज बुक में नाम दर्ज करा चुके पंकज गुप्ता हरियाणा के अंबाला सिटी के रहने वाले हैं। नागालैंड के दीमापुर में जन्में, प्राथमिक शिक्षा अंबाला सिटी के एसआर पब्लिक स्कूल में ले चुके पंकज ने दूसरी बार गिनीज बुक में दुनिया की सबसे ऊंचाई पर फैशन शो करा कर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने हुए नया रिकॉर्ड दर्ज कराया है। पढ़ें विस्तृत खबर... 



बकरी के दूध की बढ़ी मांग: हरियाणा में दाम 300 रुपये के पार, वजह कर देगी हैरान
हरियाणा के भिवानी में डेंगू मच्छर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों में डेंगू के 28 केस हैं, वहीं जिले के निजी अस्पतालों में 100 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। मगर इन मरीजों की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। कई मरीज पड़ोसी जिलों हिसार और रोहतक के निजी अस्पतालों में भी उपचाराधीन हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed