फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pankaj Gupta of Ambala did the fashion show at the highest altitude in the world

हरियाणा: अंबाला के पंकज ने 5500 मीटर ऊंचाई पर कराया फैशन शो, गिनीज बुक में नाम दर्ज

Fri, 08 Oct 2021 02:27 AM IST
Trainee Trainee राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 08 Oct 2021 02:27 AM IST
सार

पंकज गुप्ता ने कहा कि मुझे सिर्फ नोट गिनने वाला नहीं बनना था। इसलिए कुछ अलग करने के उद्देश्य से फैशन इंडस्ट्री से जुड़ गया और वहां खूब सफलता भी मिली। उन्होंने बताया इटली के मिलान को फैशन का वर्ल्ड कैपिटल कहा जाता है। जहां मैं इकलौता भारतीय हूं, जो मिलान फैशन कैपिटल में रजिस्टर्ड है। 

विज्ञापन
Pankaj Gupta of Ambala did the fashion show at the highest altitude in the world
फैशन शो में उपस्थित पंकज गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फैशन के वर्ल्ड कैपिटल मिलान में अपने हुनर की धमक से दो बार गिनीज बुक में नाम दर्ज करा चुके पंकज गुप्ता हरियाणा के अंबाला सिटी के रहने वाले हैं। नागालैंड के दीमापुर में जन्में, प्राथमिक शिक्षा अंबाला सिटी के एसआर पब्लिक स्कूल में ले चुके पंकज ने दूसरी बार गिनीज बुक में दुनिया की सबसे ऊंचाई पर फैशन शो करा कर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने हुए नया रिकॉर्ड दर्ज कराया है।

विज्ञापन


26 जनवरी 2020 को माउंट एवरेस्ट पर पहला 'माउंट एवरेस्ट फैशन रनवे' (फैशन शो) 5 हजार 340 मीटर की ऊंचाई पर किया गया था, इसके बाद 30 सितंबर 2021 को अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए पंकज गुप्ता ने 5 हजार 500 मीटर की ऊंचाई पर फैशन शो कराया है। पंकज ने गिनीज बुक में दूसरी बार नाम दर्ज कराया है। यानी अंबाला की समुद्रतल से जितनी ऊंचाई है, उससे साढ़े पांच किलोमीटर ऊपर। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा की बड़ी खबरें: अंबाला में नेता की गाड़ी से कुचले जाने पर एक घायल, रोहतक में गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से विदेशी मीडिया में छाये पंकज गुप्ता ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। पंकज गुप्ता ने गर्व से कहा कि मैं थोड़ी हिंदी जो बोल पाता हूं, वह अंबाला की देन है। बता दें कि पंकज की जड़े अंबाला सिटी के बांस बाजार के निकट स्थित नदी मोहल्ला में रहने वाली गर्ग फैमली से जुड़ी हैं। उनके दादा रामकिशन गुप्ता का सिटी बाजार में जनरल स्टोर था, जिसे बाद में उनके ताऊ स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता और अब उनका परिवार संभाल रहा है।

पंकज के मुताबिक उनके पिता चार दशक पहले नागालैंड के दीमापुर में टिंबर मर्चेंट का कारोबार करने के लिए चले गए थे और वहीं 4 नवंबर 1980 को उनका जन्म हुआ, लेकिन वहां बच्चों के अपहरण की वारदातों की वजह से मेरी माता रीटा गुप्ता ने मुझे 1990 में दादा के पास भेज दिया गया था, जहां मैने दो साल एसआर पब्लिक स्कूल की जितेंद्र मैडम और गिफ्टी मैडम ने पढ़ाया। आज मैं जो थोड़ी हिंदी बोल पा रहा हूं, यह उनकी की और अंबाला की देन है। इसके बाद मैने 1997 में कुरुक्षेत्र के भगवान परशुराम कॉलेज में बीबीए के लिए दाखिला लिया था, लेकिन यह पढ़ाई छोड़ इसके बाद कोलकाता के जयपुरिया कॉलेज से ग्रेजुएशन की। इसके बाद मैंने अमेरिका में दो साल तक फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया।

टॉप डिजाइनर हैं धर्मपत्नी, 2003 में गिनीज बुक में नाम दर्ज
टॉप डिजाइनर रमीला मेनपुल मूल रुप से नेपाल की नागरिक हैं और पंकज से पहला मिलाप भी मिलान में ही हुआ था। चार साल पहले इन्होंने विवाह किया। पंकज ने बताया कि गिनीज बुक में उनकी पत्नी का नाम 26 जनवरी 2003 से दर्ज है। 

नहीं बनना था मुझे सिर्फ नोट गिनने वाला 
बातचीत में पंकज गुप्ता ने कहा कि मुझे सिर्फ नोट गिनने वाला नहीं बनना था। इसलिए कुछ अलग करने के उद्देश्य से फैशन इंडस्ट्री से जुड़ गया और वहां खूब सफलता भी मिली। उन्होंने बताया इटली के मिलान को फैशन का वर्ल्ड कैपिटल कहा जाता है। जहां मैं इकलौता भारतीय हूं, जो मिलान फैशन कैपिटल में रजिस्टर्ड है। 

2 वर्ष बाद कौन सा फैशन दुनिया में होगा, भविष्यवाणी मिलान करता है...

पंकज ने बताया कि दुनिया की फैशन इंडस्ट्री के लिए मिलान भविष्यवाणी करता है कि अगले दो साल बाद कौन सा फैशन दुनिया में आएगा। वहीं से मैने एक रुपरेखा तैयार की और दुनिया को बताया कि अगला बड़ा और अनोखा फैशन शो कहां होगा और 26 जनवरी 2020 तथा 30 सितंबर 2021 को वर्ल्ड फैशन शो माऊंट एवरेस्ट पर रखा और दोनों गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। 

देश की झोली में उपलब्धी
पंकज गुप्ता वर्तमान में टी सीरीज कंपनी के एडवाइजर हैं और भारत में दिल्ली, नोएडा सहित फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े संस्थानों में क्लास लेने के लिए आते हैं। उनका कहना है कि उन्हें उनकी ताई श्यामा गुप्ता (अंबाला) सहित परिवार, रिश्तेदारों से खूब बधाइयां मिल रही हैं और मुझे अच्छा लगा कि मैं नोट गिनने की बचाए, भारत की झोली में कुछ उपलब्धि डाल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed