फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Top News 07 October 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: अंबाला में नेता की गाड़ी से कुचले जाने पर एक घायल, रोहतक में गोली मारकर हत्या

Thu, 07 Oct 2021 06:00 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 07 Oct 2021 06:00 PM IST
सार

फतेहाबाद के भूना खंड में गांव खासा पठाना के निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि 25 वर्षीय पंकज कुमार की मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या कर दी। हमलावरों ने पंकज को एक के बाद एक करीब 15 गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Haryana Top News 07 October 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से पवन बेनीवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है। अब सभी पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। सबसे पहले इनेलो की ओर से अभय सिंह चौटाला के नाम की घोषणा की गई थी। बीजेपी ने भी गुरुवार सुबह गोबिंद कांडा के नाम पर मुहर लगाई जो आज नामांकन कर चुके हैं। किसानों ने नामांकन करने जा रहे गोबिंद कांडा का भारी विरोध भी किया। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन



हरियाणा: अंबाला में भी नेता की गाड़ी से कुचले जाने पर एक घायल, किसानों का आरोप- काफिला भाजपा सांसद का था

लखीमपुर खीरी का विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब हरियाणा में भी ऐसा ही मामला सामने आ गया है। अंबाला के नारायणगढ़ में भाजपा सांसद का विरोध कर रहे किसान पर गाड़ी चढ़ाने की घटना सामने आई है। तीन कृषि कानूनों को लेकर भाजपा के सांसद, मंत्रियों और नेताओं का विरोध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरुवार को नारायणगढ़ में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी और परिवहन मंत्री मूल चन्द शर्मा को किसानों के विरोध के कारण सैनी भवन में आयोजित अपना कार्यक्रम बीच में छोड़ना पड़ा। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन



हरियाणा में वारदात: इटावा के युवक की रोहतक में गोली मारकर हत्या, कार में मिला लहूलुहान शव

गुरुग्राम की निजी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करने वाले यूपी के इटावा निवासी 40 वर्षीय सुनील की रोहतक में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका शव शिमली और बालन्द गांव के बीच कार में मिला। सुनील को छाती में गोली मारी गई है। पुलिस को शक है कि सुनील की हत्या दूसरी जगह की गई है और शव रोहतक में छोड़ दिया गया। मृतक के परिजनों के आने के बाद मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा में सनसनीखेज वारदात: सरपंच प्रतिनिधि को मारी 15 गोलियां, हत्या के बाद आरोपियों ने सड़क पर मनाया जश्न

फतेहाबाद के भूना खंड में गांव खासा पठाना के निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि 25 वर्षीय पंकज कुमार की मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या कर दी। हमलावरों ने पंकज को एक के बाद एक करीब 15 गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास की ढाणी में रहने वाले लोगों के मुताबिक पंकज की बेरहमी से हत्या करने के बाद हमलावरों ने सड़क के बीच जश्न भी मनाया। मृतक का बड़ा भाई राजेश उर्फ राजा शराब ठेकेदार है। पढ़ें विस्तृत खबर...


हरियाणा: पानीपत से लखीमपुर तक कांग्रेस का रोष मार्च आज, हजारों वाहनों के शामिल होने का दावा

हरियाणा के कांग्रेसी गुरुवार को पानीपत से सनौली बार्डर के रास्ते लखीमपुर खीरी तक रोष मार्च निकालेंगे। किसानों की मौत और कांग्रेस नेताओं के साथ बदसलूकी को लेकर गुरुवार सुबह आठ बजे पानीपत के संजय चौक से यह मार्च निकाला जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हजारों वाहनों के काफिले के साथ लखीमपुर जाने का दावा किया है। पढ़ें विस्तृत खबर...



ऐलनाबाद उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा ने भरा नामांकन, किसानों ने दिखाए काले झंडे, भारी पुलिस बल रहा तैनात

ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा ने गुरुवार को नामांकन दर्ज कर दिया। इस दौरान गोबिंद कांडा के भाई गोपाल कांडा, सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्ग्गल, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह मलिक के समक्ष नामाकंन पत्र दाखिल किया। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed