फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Man Shot Dead in Rohtak of Haryana

हरियाणा में वारदात: इटावा के युवक की रोहतक में गोली मारकर हत्या, कार में मिला लहूलुहान शव

Thu, 07 Oct 2021 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Oct 2021 01:40 PM IST
सार

सुनील काफी लंबे समय से गुरुग्राम में रह रहा था। वहां एक निजी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता था। बुधवार शाम को वह गुरुग्राम से गोहाना के लिए निकला था, उसको उसको एक व्यापारी को पॉलिथिन के सैंपल दिखाने थे।

विज्ञापन
Man Shot Dead in Rohtak of Haryana
रोहतक में युवक की हत्या की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम की निजी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करने वाले यूपी के इटावा निवासी 40 वर्षीय सुनील की रोहतक में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका शव शिमली और बालन्द गांव के बीच कार में मिला। सुनील को छाती में गोली मारी गई है। पुलिस को शक है कि सुनील की हत्या दूसरी जगह की गई है और शव रोहतक में छोड़ दिया गया। मृतक के परिजनों के आने के बाद मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी कांड का विरोध: सिद्धू का एलान, मंत्री पुत्र पर न हुई कार्रवाई तो करेंगे भूख हड़ताल 
विज्ञापन


शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे सिमली गांव के पास बुधवार शाम से लावारिस हालत में कार खड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली। कार में पिछली सीट पर एक युवक का शव रखा हुआ था। शव की तलाशी ली तो मिले दस्तावेज से मृतक की पहचान इटावा निवासी 40 वर्षीय सुनील पुत्र शिवरतन के तौर पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो परिजनों ने बताया कि सुनील काफी लंबे समय से गुरुग्राम में रह रहा था। वहां एक निजी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता था। बुधवार शाम को वह गुरुग्राम से गोहाना के लिए निकला था, उसको उसको एक व्यापारी को पॉलिथिन के सैंपल दिखाने थे। पुलिस को शक है कि वारदात लूटपाट के इरादे से अंजाम नहीं दी गई क्योंकि अगर लूटपाट होती हमलावर कार और नकदी भी ले जाते। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त यूपी के इटावा निवासी सुनील के तौर पर हुई है। परिजनों को किसी पर शक है या पुरानी रंजिश है तो उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा।  - इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed