हरियाणा में सनसनीखेज वारदात: शराब ठेकेदार को मारी 15 गोलियां, हत्या के बाद आरोपियों ने सड़क पर मनाया जश्न
पंकज ने अपनी जान बचाने के लिए पास ही स्थित बलराज सिंह की ढाणी में घुसने का प्रयास भी किया। मगर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर उसको मौके पर ही मौत की नींद सुला दिया। हमलावरों में एक ने हेलमेट पहना हुआ था, जो वारदात के बाद मौके पर ही रह गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसके बाद ठेकेदार के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम व थानाध्यक्ष को मामले से अवगत करवाया। डीएसपी अजायब सिंह, एसएचओ कपिल सिहाग व सीन ऑफ क्राइम प्रभारी डॉ. जोगिंद्र सिंह ने हत्या से संबंधित पहलुओं की जांच की। भूना पुलिस ने मृतक के पिता सोमनाथ अरोड़ा के बयान पर दो से तीन बाइक पर आए हमलावरों के खिलाफ धारा 302, 34 आईपीसी, शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें - जींद में दुखद हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार की मौत, दो घायल, एक पर सवार थे पांच लोग
रात 10 बजे ऑफिस से घर के लिए चला था
दरअसल, गांव खासा पठाना निवासी ठेकेदार 25 वर्षीय पंकज अरोड़ा बुधवार रात करीब 10 बजे ढाणी सांचला रोड पर टाक मार्केट में अपने ऑफिस से क्रेटा कार में सवार होकर डूल्ट से खासा पठाना लिंक मार्ग पर होते हुए घर जा रहा था। ठेकेदार की कार गांव से कुछ ही दूरी पर थी तो सड़क पर सामने ट्रक खड़ा था। ठेकेदार ने गाड़ी से उतरकर देखना चाहा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।
ठेकेदार ने अपनी जान बचाने के लिए पास में ही स्थित बलराज सिंह की ढाणी में जाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने एक के बाद एक 15 से ज्यादा गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। ढाणी निवासी बलराज सिंह ने बताया कि हमलावरों ने ठेकेदार पंकज कुमार की हत्या के बाद सड़क पर ललकारें मारकर जश्न मनाया और वापस डूल्ट की तरफ भाग गए। इस दौरान हमलावरों का एक हेलमेट वारदात स्थल पर गिरा हुआ मिला है। पुलिस को मौके पर 15 से भी अधिक खाली कारतूस मिले हैं।
बाइक सवार दो-तीन लोगों ने ठेकेदार पंकज कुमार की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने ठेकेदार के पिता सोमनाथ अरोड़ा के बयान पर नामालूम हमलावरों के खिलाफ धारा 302, 34 आईपीसी व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
- अजायब सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद।