फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Top News 05 October 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: नरवाना में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, टोहाना में ग्रामीणों ने रोका नेशनल हाईवे

Tue, 05 Oct 2021 05:10 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 05 Oct 2021 05:10 PM IST
सार

हरियाणा के तीन तकनीकी विश्वविद्यालयों में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का कोर्स इस सत्र से हिंदी भाषा में शुरू होगा। तीनों कोर्स में 30-30 अतिरिक्त सीटें शुरुआत में रखी गई हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Haryana Top News 05 October 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सरकारी अधिकारी मंत्रियों के पास आईं शिकायतों को निपटाने में लापरवाही बरत रहे हैं। खानापूर्ति के लिए शिकायतें एक से दूसरे अधिकारी को भेजी जा रहीं हैं और समाधान नहीं हो रहा। मंत्रियों के स्टेटस रिपोर्ट मांगने पर निपटारा दिखा रहे, लेकिन वास्तव में शिकायत निचले स्तर पर लंबित होती है। हरियाणा सरकार ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न मंत्रियों के जनता दरबार में आने वाली शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर विस्तृत जांच करें। निपटान होने तक उनका रिकॉर्ड रखें। आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन



सोनीपत: बच्ची से छेड़खानी के आरोपी वैन चालक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया जाम
गोहाना में निजी स्कूल के वैन चालक ने दिल्ली के रोहिणी में रिश्तेदार के घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चालक पर एक दिन पहले स्कूल वैन में बच्ची से छेडख़ानी का आरोप लगा था। बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। परिजनों ने मंगलवार को आरोप को झूठा बताते हुए शव को गोहाना के समता चैक पर रखकर जाम लगा दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन



जींद में हादसा: नरवाना में टकराए ट्रक और रोडवेज बस, बस चालक की मौत, बीस घायल
जींद के नरवाना में हिसार रोड पर ट्रक और रोडवेज बस की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। जबकि बस में बैठे बीस से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नरवाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शन: बारिश से खराब फसल का मुआवजा न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने रोका नेशनल हाईवे, लगा लंबा जाम
बारिश के चलते नरमा और धान की फसल का मुआवजा न मिलने से नाराज टोहाना के गांव समैन के ग्रामीणों ने गांव के बस स्टैंड पर हिसार रोड नेशनल हाईवे 148बी पर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, वे जाम नहीं खोलेंगे। पढ़ें विस्तृत खबर...


हरियाणा: अब प्रदेश केे तकनीकी विश्वविद्यालयों में हिंदी में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कर सकेंगे विद्यार्थी
हरियाणा के तीन तकनीकी विश्वविद्यालयों में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का कोर्स इस सत्र से हिंदी भाषा में शुरू होगा। तीनों कोर्स में 30-30 अतिरिक्त सीटें शुरुआत में रखी गई हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी। पढ़ें विस्तृत खबर...



हिसार: किसानों ने भाजपा विधायक कमल गुप्ता को घेरा, धक्कामुक्की भी की, कुर्ता फटा
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किसानों ने हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता को करीब 20 मिनट तक घेरे रखा। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें रेस्ट हाउस से निकाला गया। उनको निकालते समय हुई धक्कामुक्की में विधायक का कुर्ता फट गया। किसानों ने गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गिरफ्तारी के खिलाफ रामायण टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed