फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Villagers Blocked National Highway 148B in Tohana

प्रदर्शन: बारिश से खराब फसल का मुआवजा न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने रोका नेशनल हाईवे, लगा लंबा जाम

Tue, 05 Oct 2021 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 10:35 AM IST
सार

ग्रामीणों ने कहा कि बारिश से उनके गांव में नरमा व धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। किसानों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Villagers Blocked National Highway 148B in Tohana
टोहाना में जाम लगाए बैठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश के चलते नरमा और धान की फसल का मुआवजा न मिलने से नाराज टोहाना के गांव समैन के ग्रामीणों ने गांव के बस स्टैंड पर हिसार रोड नेशनल हाईवे 148बी पर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, वे जाम नहीं खोलेंगे। वहीं जाम के चलते नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई, जिससे राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरीश चौधरी से खास बातचीत: कांग्रेस आलाकमान के प्रतिनिधि की दो टूक, इस्तीफे पर अड़े रहे सिद्धू तो प्लान बी तैयार 
विज्ञापन


जाम की सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुची तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने और जाम लगाए रखा। ग्रामीण बलवंत समैन ने कहा कि बारिश से उनके गांव में नरमा व धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। किसानों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। कई बार अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है लेकिन कोई मुआवजा नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed