फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   One person Died After Bus Collided with Truck in Narwana of Haryana

जींद में हादसा: रोडवेज बस और ट्राले की भिड़ंत, हिसार निवासी व्यक्ति की मौत, 25 अन्य घायल

Tue, 05 Oct 2021 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 11:20 AM IST
सार

हिसार डिपो की रोडवेज बस नरवाना से हिसार जा रही थी। नरवाना बस स्टैंड से निकलकर जैसे ही बस हिसार रोड पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक के साथ रोडवेज बस की टक्कर हो गई।

विज्ञापन
One person Died After Bus Collided with Truck in Narwana of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त बस और ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नरवाना में हिसार रोड पर मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर एक ट्राले व हरियाणा रोडवेज की बस के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में हिसार निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहां सभी की हालत ठीक है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे रोडवेज की बस हिसार से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जब वह नरवाना में बाईपास मोड़ पर पहुंची तो अचानक एक ट्राला सामने आ गया। इससे बस उस ट्राले से टकरा गई और बस व ट्राला दोनों ही सड़क के नीचे पलट गए। हादसा होते ही आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा: अब प्रदेश केे तकनीकी विश्वविद्यालयों में हिंदी में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कर सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने हाथों से पलटी हुई बस को सीधा किया और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बस सुबह हिसार से चंडीगढ़ के लिए यात्रियों से भरकर चली थी। इसमें लगभग 50 यात्री सवार थे। हादसे में हिसार के आजाद नगर निवासी 62 वर्षीय सूबे सिंह की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। सूबे सिंह रोडवेज से सेवानिवृत्त थे। जिन यात्रियों को हल्की चोट लगी थी, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

जैसे छूकर निकल गई मौत

हादसे में घायल यात्रियों ने बताया कि अचानक हुए हादसे में एक पल के लिए ऐसा लगा, जैसे जान बचना मुश्किल है। पूरी दुर्घटना में चंद सेकेंड लगे। इससे पहले की वे कुछ समझ पाते, आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद करनी शुरू कर दी। जिस समय लोगों ने बस को उठाया, बस के नीचे भी एक व्यक्ति दबा हुआ था। यदि कुछ देर और हो जाती तो उसकी जान जा सकती थी। यात्रियों ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा, जैसे मौत छूकर निकल गई हो। विश्वास नहीं हो रहा कि वे पूरी तरह से कुशल हैं।

फरिश्ता बनकर पहुंचे लोग
जैसे ही हादसा हुआ, यहां एक निजी बस भी पहुंच गई। सुबह-सुबह गांवों से आने वाले यात्रियों से बस भरी हुई थी। यह लोग घायलों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे। कुछ क्षण में सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया।

करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटे रही होगी गति
हादसे में घायल हुए बस के परिचालक राजेंद्र ने बताया कि हादसे के समय बस की गति करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटे रही होगी। ऐसे में सामने से अचानक आए ट्राला से बच को बचाया नहीं जा सका।

बैठ गए लोगों के दिल
सुबह-सुबह काफी गांवों के यात्री नरवाना पहुंचते हैं। शिक्षण संस्थानों में भी काफी विद्यार्थी बस में सवार होकर आते हैं। ऐसे में जैसे ही लोगों को हादसे की सूचना मिली, उनके दिल बैठने लगे। ऐसे में लोगों ने पुलिस से संपर्क कर घायलों की जानकारी ली।

अस्पताल में कम पड़ गई जगह

दुर्घटना में घायल लोगों को जैसे ही नरवाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां आपातकालीन वार्ड छोटा पड़ गया। साथ ही अपनों को संभालने के लिए लोग भी पहुंचने लगे। 

ये यात्री हैं गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार सोंगल निवासी मीना, कैथल निवासी कशिश, हिसार निवासी रामकिशन, जम्मू-कश्मीर निवासी सोमलाल, बालक निवासी राजेंद्र, हिसार निवासी राजरानी, नरवाना निवासी सुरजीत, कैथल निवासी प्रवीण, सिरसा निवासी महेंद्र, बस चालक राजेंद्र, हिसार निवासी शिवराज, सुदकैन निवासी मुकेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा बनभौरी निवासी दर्शना देवी, सिंगरोली निवासी मीना रानी व पुष्पा रानी संगरौली, कैथल निवासी जगरूप, परिचालक राजेंद्र, हिसार निवासी विकास कुमार, कैथल निवासी मामो देवी, राखी गढ़ी निवास बलजीत सिंह, बुड़ाखेड़ा निवासी नेकी राम ईएसआई, जुलहेड़ा निवासी सोनू सहित कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। 

देवीलाल स्कूल के पास हिसार-चडीगढ़ हाईवे पर ट्राले व बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए हैं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -कुलदीप सिंह, एएसपी नरवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed