हरियाणा: सोनीपत में दो वारदातें, विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, अपहरण से मचा हड़कंप, पढ़ें- प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
हरियाणा के सोनीपत में प्रिंटिंग प्रेस कंपनी के अधिकारी के अपहरण से हड़कंप मच गया। बाद में अपहरणकर्ता 61 हजार रुपये खाते से निकल कर पीड़ित को छोड़ फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, सड़क किनारे एक महिला को पड़ा देख ऑटो चालक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां महिला अपना पता नहीं बता पाई। आशंका के आधार पर महिला डॉक्टरों ने विक्षिप्त महिला की जांच की तो दुष्कर्म का खुलासा हुआ। इस मामले में भी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में छात्रवृत्ति की ख्वाहिश रखने वाले छात्रों को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने होगी। इसके बाद अगर वह अव्वल आते हैं तो सरकार उन्हें छात्रवृत्ति देगी। कोरोना की वजह से इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित नहीं की गई हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब तेजी से घट रहा है लेकिन मौतों का आंकड़ा अभी चिंताजनक है। वहीं स्वामित्व योजना में तेजी लाने के प्रयास में प्रदेश सरकार जुटी है। इसी वजह से सरकार 10 ड्रोन खरीदेगी। सोनीपत में एक ओर प्रिंटिंग प्रेस कंपनी के अधिकारी के अपहरण से हड़कंप मचा तो दूसरी ओर विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात से मानवता शर्मसार हो गई। आइए एक नजर डालते हैं हरियाणा की पांच खबरों पर...
अगर चाहिए छात्रवृत्ति तो देनी होगी 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा
हरियाणा सरकार 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा में अव्वल आने पर ही छात्रवृत्ति देगी। पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को किताबें खरीदने के लिए 200 से 300 रुपये दिए जाएंगे। सरकार ने कोरोना के मद्देनजर अभी स्कूल नहीं खोलने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन पढ़ाई ही जारी रहेगी। निजी स्कूलों की फीस वृद्घि के लिए फार्मूला बनेगा। पढ़ें पूरी खबर
सोनीपत: प्रिंटिंग कंपनी के अधिकारी का अपहरण कर पांच लाख रुपये मांगे
राई औद्योगिक क्षेत्र के गेट से दिल्ली की प्रिंटिंग कंपनी के अधिकारी का अपहरण कर मारपीट के बाद उससे फिरौती के लिए पांच लाख रुपये मांगने और बाद में खाते से 61 हजार रुपये निकालकर छोड़ने का मामला सामने आया है। कंपनी अधिकारी का दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर अपहरण करने के बाद बदमाश किसी नहर के पास ले गए थे। वहां पर उसे पीटकर उसके भाई से पैसे मंगवाए गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
स्वामित्व योजना: 10 ड्रोन खरीदेगी सरकार
हरियाणा सरकार स्वामित्व योजना को समयबद्घ तरीके से पूरा करने के लिए जल्दी 10 ड्रोन खरीदेगी। सरकार ने गांवों को निर्धारित समय सीमा में लाल डोरा मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। हर जिले आधुनिक राजस्व रिकार्ड को तय समय में तैयार करें। योजना को पूरा करने के लिए हर सप्ताह क्षेत्रीय स्तर पर भी समीक्षा की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
मानसिक विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म
सोनीपत के राई थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 32 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त महिला से अज्ञात ने दुष्कर्म कर दिया। शुक्रवार की शाम को महिला को सड़क किनारे पड़ा देख किसी ऑटो चालक ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। इस पर राई थाना पुलिस को अवगत कराया गया। क्लिक कर पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणा में थमने लगा कोरोना संक्रमण
हरियाणा में शनिवार को कोरोना के नए केस 426 आए, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 944 रही। एक दिन की संक्रमण दर घटकर 1.23 प्रतिशत रह गई है। वहीं, कोरोना की दूसरी लहर की संक्रमण दर भी घटकर 12.97 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रिकवरी दर लगतार बढ़कर 98.15 फीसदी पर पहुंची है। सक्रिय मामलों की संख्या 5186 रह गई है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर