फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Officer of printing press company kidnapped in Sonipat of Haryana

सोनीपत: प्रिंटिंग कंपनी के अधिकारी का अपहरण कर पांच लाख रुपये मांगे, खाते से 61 हजार निकालकर छोड़ा

Sun, 13 Jun 2021 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 13 Jun 2021 12:12 AM IST
सार

पीड़ित अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि पिटाई से उसके फेफड़े की हड्डी में फ्रैक्चर मिला है। उसने घर जाकर डॉक्टर को दिखाया तो फ्रैक्चर का पता लगा। इतना ही नहीं उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसके कान से दो दिन तक सुनाई भी नहीं दिया। अभी भी कान दर्द कर रहा है। वह बार-बार उसके माथे पर पिस्तौल अड़ाकर धमकी देते थे।

विज्ञापन
Officer of printing press company kidnapped in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राई औद्योगिक क्षेत्र के गेट से दिल्ली की प्रिंटिंग कंपनी के अधिकारी का अपहरण कर मारपीट के बाद उससे फिरौती के लिए पांच लाख रुपये मांगने और बाद में खाते से 61 हजार रुपये निकालकर छोड़ने का मामला सामने आया है। कंपनी अधिकारी का दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर अपहरण करने के बाद बदमाश किसी नहर के पास ले गए थे। वहां पर उसे पीटकर उसके भाई से पैसे मंगवाए गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के विनोद नगर के रहने वाले अरुण कुमार ने बताया कि वह दिल्ली की प्रिंटिंग कंपनी में अधिकारी हैं। वह गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद दिल्ली से एक फार्मा कंपनी के अधिकारी से मीटिंग के लिए राई औद्योगिक क्षेत्र में आ रहे थे। जब वह राई औद्योगिक क्षेत्र के गेट पर पहुंचा तो मां का फोन आ गया। वह बाइक रोककर मां से बातचीत करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए और उसे पिस्तौल अड़ा दी।
विज्ञापन


उन्होंने उसे धमकी दी कि उनका सहयोग कर वरना गोली मार देंगे। जिससे वह घबरा गया और बाइक सवार उसे लेकर नहर के पास पहुंचे। उन्होंने उसका बैग व पर्स छीन लिया। बैग में उसके दो एटीएम कार्ड थे। वहां उसे बुरी तरह मारपीट कर पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की। उसके पास इतने पैसे नहीं होने पर दो लाख रुपये मांगे गए। उसने बदमाशों को बताया कि उसके एटीएम की लिमिट 80 हजार रुपये की है। हालांकि उसके पास पैसे नहीं है। जिस पर उन्होंने उसके भाई को फोन कर पैसे मंगवाने को कहा। बाद में उसके भाई को फोन पर धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह भाई को मार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके भाई ने उसके खाते में पैसे डलवाए तो आरोपियों ने पिन नंबर पूछकर उसके दो एटीएम कार्ड से 61 हजार रुपये निकाल लिए। एक कार्ड से 40 हजार व दूसरे से 21 हजार रुपये निकाले गए। उन्होंने उसके एटीएम कार्ड देने के बाद धमकी देकर छोड़ दिया।

उसे धमकी दी कि उनके आदमी क्षेत्र में ही घूम रहे हैं, अगर किसी को कुछ बताया तो मार देंगे। वह उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंचा। जिसके बाद अब राई थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कंपनी अधिकारी ने पिस्तौल दिखाकर अपहरण करने के बाद उसके साथ मारपीट करने व उसके खाते से 61 हजार रुपये निकालने के बाद छोड़ने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द अपहरण करने वालों का पता लगा गिरफ्तार किया जाएगा। - शमशेर सिंह, जांच अधिकारी, थाना राई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed