फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana top five news 10 August 2021

हरियाणा: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, सोनीपत में हैवानियत की वारदात, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें

Tue, 10 Aug 2021 06:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Aug 2021 06:11 PM IST
सार

भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। सरकार इस दिन महिलाओं को मुफ्त बस सफर करवाएगी। यह जानकारी परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी। 

विज्ञापन
Haryana top five news 10 August 2021
हरियाणा की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त कर सकेंगी। हरियाणा सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पतंजलि की एक लाख कोरोनिल किट्स खरीदी थी लेकिन इससे ठीक होने वाले लोगों का रिकॉर्ड सरकार के पास नहीं हैं। अपराध की खबर की बात करें तो सोनीपत में हैवानियत की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद दो नाबालिग बहनों को कीटनाशक पिला कर मार डाला। यहां विस्तार से पढ़ें हरियाणा की पांच बड़ी खबरें... 

विज्ञापन


कोरोनिल से ठीक होने वालों का सरकार के पास रिकॉर्ड नहीं

आरटीआई में खुलासा हुआ है कि योग गुरु रामदेव की बहुचर्चित कोरोनिल किट के कोरोना मरीजों के उपचार में प्रभावी होने का कोई रिकॉर्ड हरियाणा सरकार के पास नहीं है। हालांकि कोरोना महामारी को हराने के लिए प्रदेश सरकार ने योग गुरु रामदेव की एक लाख बहुचर्चित कोरोनिल किट खरीदी थी। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


कुछ ऐसा है स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के गांव का हाल
टोक्यो ओलंपिक में सोना जीतने वाले नीरज चोपड़ा के गांव के युवाओं में भी जोश है कि वह भी अपने देश के लिए सोना जीतकर लाएं लेकिन गांव में स्टेडियम न होने की समस्या खंडरा के युवाओं का सपना तोड़ रहीं हैं। गांव में स्टेडियम न होने की वजह से केवल 25 खिलाड़ी ही बचे हैं, जबकि पहले इनकी संख्या 50 थी। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार सुबह फतेहाबाद के गांव अहलीसदर में नकली दूध बनाने का भंडाफोड़ किया है। टीम को यहां से नकली पाउडर, यूरिया व ग्लूकोज की बोतलें बरामद हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से करीब छह क्विंटल दूध भी बरामद किया है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा
रक्षाबंधन पर हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस दिन महिलाओं के लिए मुफ्त सफर का एलान किया है। पूरा आवागमन मुफ्त होगा। हालांकि इस दौरान कोविड-नियमों का पालन करना होगा। जल्द सभी डिपो महाप्रबंधकों को लिखित आदेश होंगे जारी। महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले 12 से 15 साल के बच्चों का भी टिकट नहीं लगेगा। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

सोनीपत में हैवानियत
हरियाणा के सोनीपत के एक गांव में दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उन्हें कीटनाशक पिला दिया गया। जिससे उनकी दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपियों ने लड़की की मां को उसके बेटों को मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और सर्पदंश से मौत होने की जानकारी पुलिस को देने को कहा था। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed