फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Announced Free Travel for Women in Roadways Buses on Rakshabandhan

महिलाओं को सौगात: रक्षाबंधन पर मुफ्त सफर का हरियाणा सरकार ने किया एलान, इन बच्चों का भी नहीं लगेगा टिकट

Tue, 10 Aug 2021 01:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Aug 2021 01:39 PM IST
सार

भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। सरकार इस दिन महिलाओं को मुफ्त बस सफर करवाएगी। यह जानकारी परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी। 

विज्ञापन
Haryana Government Announced Free Travel for Women in Roadways Buses on Rakshabandhan
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा सरकार ने बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ जाने वाले 15 साल तक के बच्चों की भी टिकट नहीं लगेगी। बहनें बिना किसी असुविधा के अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें इसके मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पिछले कई सालों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही थी लेकिन पिछले साल कोविड-19 महामारी के चलते इसकी अनुमति नहीं दी गई। इस समय कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट दर्ज आई है, इसलिए इस सुविधा को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा कि इस दौरान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बसें चलाई जाएंगी और सुरक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठाएंगे। बस में सफर करने वालों को फेस मास्क के साथ-साथ अन्य कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखना होगा। परिवहन विभाग ने सभी डिपो महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सुविधा मुहैया कराने में कोई कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने 809 नई बसें खरीदीं, जल्द चलाई जाएंगी
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने 809 नई बसें खरीदी हैं, जल्द ये बसें यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी। एंबुलेंस बनी रोडवेज बसों को सड़कों पर अभी तक नहीं चलाया गया। कोरोना संक्रमण की तीसरे लहर आने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में सरकार सितंबर-अक्तूबर से पहले उक्त बसों को परिवहन सेवाओं में इस्तेमाल नहीं करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed