हरियाणा: प्रदेश में सस्ती हुई बिजली, सरकार बदलेगी जेलों का नाम, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें
हरियाणा से पहले पश्चिम बंगाल में जेलों के नाम बदलने का प्रयोग हो चुका है। वहां पर जेल का नाम करेक्शन होम है। इसी की तर्ज पर हरियाणा में भी काम चल रहा है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि यहां आने के बाद कैदी या बंदी यह न सोचे कि वह सजा काट रहा है, बल्कि सोचे कि उसे अब अपने जीवन में सुधार करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 70.46 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी। सरकार के फैसले के बाद बिजली 37 पैसे प्रति यूनिट सस्ती हो जाएगी। बिजली वितरण कंपनियां अब एफएसए नहीं वसूल कर सकेंगी। वहीं सरकार को 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह राजस्व का नुकसान होगा।
उधर, सरकार जेलों और जेलर पद का नाम बदलेगी। इसी के साथ 127 साल पुरानी अंग्रेजों की विरासत भी खत्म हो जाएगी। अपराध की खबरों की बात करें तो सोनीपत में गांव के बाहर ही आढ़ती को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। हरियाणा की एक महिला ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने पति पर धमकी देने का आरोप लगाया। आइए एक नजर डालते हैं प्रदेश की पांच बड़ी खबरों...
पांचवीं पत्नी से भी हुई बेटी तो पति बोला- घर से निकल जा नहीं तो गैंगस्टरों से मरवा दूंगा
बेटे की चाहत में चार लड़कियों का जीवन बर्बाद करने के बाद 5वीं पत्नी से भी बेटी पैदा होने पर उसे घर से निकल जाने अन्यथा गैंगस्टरों से मरवाने की धमकी से जुड़ा मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। 5वीं पत्नी और नौ माह की बेटी की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार समेत अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणा में 127 साल बाद बदलेंगे जेलों और जेलरों के नाम
हरियाणा सरकार जेल (कारागार) विभाग को लेकर बड़ा फैसला करने जा रही है। अंग्रेजों के समय से चले आ रहे जेल और जेलर शब्द को तब्दील कर सुधारात्मक नाम रखा जाएगा। जेल विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद राज्य सरकार ने गृह सचिव की अध्यक्षता में आला अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
सोनीपत में आढ़ती पर फायरिंग
सोनीपत के गांव थाना कलां से बाइक पर सवार होकर खरखौदा मंडी जा रहे आढ़ती पर गांव के बाहर एक युवक ने गोली चला दी। आढ़ती के सीने और कमर में दो गोली लगी हैं। वह बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भागा। इसी बीच सुबह सैर को निकले लोगों के शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गया। आढ़ती को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणा में बिजली हुई सस्ती
हरियाणा में बिजली कंपनियों के मुनाफे में आने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिजली की दरों 37 पैसे प्रति यूनिट कमी करने की घोषणा की है। अब बिजली वितरण कंपनियां उपभोक्ताओं से एफएसए (फ्यूल सरचार्ज एडजेस्टमेंट) नहीं वसूल सकेंगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 70.46 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
पानीपत में हादसा: तीन की मौत, 14 घायल
खादी आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर सवारी उतार रही निजी बस को पीछे से बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक वहीं पलट गया, जबकि बस राष्ट्रीय राजमार्ग की ग्रिल तोड़कर सर्विस रोड तक पहुंच गई। बस में सवार 50 लोगों में से 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों की मदद से सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की रोहतक पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। यहां पढ़ें विस्तृत खबर