{"_id":"61063f515c28b36bd631da74","slug":"haryana-government-gave-big-relief-to-electricity-consumers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगात: हरियाणा में 70.46 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 37 पैसे प्रति यूनिट हुई सस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौगात: हरियाणा में 70.46 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 37 पैसे प्रति यूनिट हुई सस्ती
Sun, 01 Aug 2021 12:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:07 PM IST
सार
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 70.46 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी। सरकार के फैसले के बाद बिजली 37 पैसे प्रति यूनिट सस्ती हो जाएगी। बिजली वितरण कंपनियां अब एफएसए नहीं वसूल कर सकेंगी। वहीं सरकार को 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह राजस्व का नुकसान होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिजली सस्ती करने की घोषणा की।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में बिजली कंपनियों के मुनाफे में आने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिजली की दरों 37 पैसे प्रति यूनिट कमी करने की घोषणा की है। अब बिजली वितरण कंपनियां उपभोक्ताओं से एफएसए (फ्यूल सरचार्ज एडजेस्टमेंट) नहीं वसूल सकेंगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 70.46 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बिजली कंपनियों द्वारा हर माह लागत और आय की समीक्षा की जाती है। अगर किसी माह कोयला महंगा मिलता है या फिर बिजली महंगी मिलती तो कंपनी उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट 37 पैसे तक सरचार्ज लगा सकतीं थीं। इस मामले में एचईआरसी भी कह चुका है कि एफएसए उपभोक्ताओं से नहीं वसूला जाना चाहिए। इसके अलावा, बेहतर योजना के चलते डिस्कॉम ने वित्त वर्ष 2020-21 में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 46 पैसे प्रति यूनिट की औसत बिजली खरीदी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपभोक्ताओं को राहत देने की घोषणा की है। इससे बिजली विभाग को हर माह 100 करोड़ राजस्व का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली क्षेत्र में हो रहा है सुधार
हरियाणा सरकार ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा बिजली वितरण कंपनियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम बिजली मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किए गए बिजली डिस्कॉम की एकीकृत रेटिंग में भी परिलक्षित होता है, जहां हरियाणा गुजरात के बाद दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में उभरा है।