{"_id":"61064a08612c810b591bed37","slug":"firing-on-commission-agent-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में चली गोली: गांव के बाहर आढ़ती पर फायरिंग, सीने और कमर में लगी, पीजीआई रोहतक में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में चली गोली: गांव के बाहर आढ़ती पर फायरिंग, सीने और कमर में लगी, पीजीआई रोहतक में भर्ती
Sun, 01 Aug 2021 12:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:53 PM IST
सार
- पुरानी रंजिश में थाना कलां के आढ़ती को गोली मारी, हालत गंभीर
- सुबह बाइक पर सवार गांव से खरखौदा मंडी जा रहा था आढ़ती
- सुबह सैर को निकले ग्रामीणों के शोर मचाने पर फरार हुआ हमलावर
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव थाना कलां से बाइक पर सवार होकर खरखौदा मंडी जा रहे आढ़ती पर गांव के बाहर एक युवक ने गोली चला दी। आढ़ती के सीने और कमर में दो गोली लगी हैं। वह बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भागा। इसी बीच सुबह सैर को निकले लोगों के शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गया। आढ़ती को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रविवार सुबह गांव थाना कलां निवासी सुनील अपनी आढ़त की दुकान पर खरखौदा मंडी जाने के लिए निकला था। इसी दौरान हमलावर ने उस पर फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने के बाद सुनील बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भागा।
विज्ञापन
हमलावर भी गोली चलाते हुए उसके पीछे भागा। ज्वार के खेत के पास कमर में गोली लगने से सुनील गिर गया। इसी बीच सुबह सैर को निकले लोगों ने वारदात को देखा तो शोर मचा दिया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी व घायल आढ़ती सुनील को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। जहां से घायल सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सुनील के परिजनों का आरोप है कि रंजिश के चलते सुनील पर हमला किया गया है। इससे पहले वर्ष 2019 में भी सुनील के घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और सुनील व उसके परिवार पर हमला किया गया था।