फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Plan to break chain of covid 19 in NCR districts through Micro Containment Zone

समीक्षा बैठक: हरियाणा माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना एनसीआर के जिलों में तोड़ेगा कोरोना की कड़ी, व्यापक रणनीति बन रही

Mon, 25 Apr 2022 07:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Apr 2022 07:48 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने बताया कि हरियाणा में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान पहले ही चलाया जा रहा है। 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की लगभग 72 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीकाकरण की पहली खुराक दी गई है।

विज्ञापन
Haryana Plan to break chain of covid 19 in NCR districts through Micro Containment Zone
समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल हरियाणा के जिलों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते प्रदेश सरकार ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर इसकी कड़ी तोड़ने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में गुरुग्राम में नौ माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा चुके हैं, जबकि अन्य जिलों के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई है। 

विज्ञापन


यह जानकारी प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में हुई दिल्ली-एनसीआर में कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दी। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बताया कि प्रतिदिन टेस्टिंग क्षमता बढ़ाई जा रही है। हरियाणा सरकार स्थिति पर कड़ी निगरानी, सख्त नियंत्रण, त्वरित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सहित क्लीनिकल मैनेजमेंट पर सक्रियता से जोर दे रही है। इसके अलावा, सूचना शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव कौशल पोर्टल पर कोविड-19 डाटा को समय पर और नियमित रूप से अपडेट करने का सभी डीसी को निर्देश जारी कर चुके हैं। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्त आयुक्त पीके दास, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, मिशन निदेशक, प्रभजोत सिंह और पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल भी मौजूद रहे।


15 से 18 आयु की 72 प्रतिशत आबादी कवर
मुख्य सचिव ने बताया कि हरियाणा में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान पहले ही चलाया जा रहा है। 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की लगभग 72 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीकाकरण की पहली खुराक दी गई है, जबकि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की लगभग एक तिहाई आबादी को कवर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed