फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana panchayat election second phase election

हरियाणा पंचायत चुनाव, दूसरे चरण में 85.7 फीसदी मतदान

Sun, 17 Jan 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jan 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
haryana panchayat election second phase election

हरियाणा पंचायत चुनाव में आज दूसरे चरण में 85.7 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। पंच के 12903 और सरपंच के 83, जबकि पंचायत समिति के 42 सदस्य सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं। राज्य के निर्वाचन आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया कि दूसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

विज्ञापन


सरपंच और पंच पदों की मतगणना मतदान का काम मतदान के समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू कर दी गई थी। रविवार देर शाम तक 500 से अधिक सरपंचों के परिणाम घोषित किए आ चुके थे। सबसे अधिक 92 फीसदी मतदान सिरसा में हुआ। ई-डैशबोर्ड के मुताबिक रात 9.00 बजे तक करीब 85.6 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जिलेवार रिपोर्ट में सिरसा सर्वाधिक मतदान वाला जिला रहा। दूसरे चरण में 36.48 लाख वोटरों में से 31 लाख, छह हजार, 43 लोगों ने मतदान किए। चुनाव आयुक्त ने बताया कि सुबह 7.30 बजे से ही सभी जिलों में मतदाता पहुंचने लगे, लेकिन सर्द मौसम और धुंध की वजह से सुबह के वक्त शुरुआती दो घंटे में मतदान की प्रतिशतता अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि दोपहर बाद से यह ग्राफ तेजी से उपर चढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बूथों पर ईवीएम में आई खराबी :
चुनाव आयुक्त ने बताया कि तीसरे चरण का चुनाव प्रदेश के 17 जिलों में होगा। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुछ बूथों पर ईवीएम में तकनीकी परेशानी आई थी, जिसे सुपरवाइजर की मदद से तत्काल ठीक करवा दिया गया।
जिला---------------------मतदान का प्रतिशत
हिसार-----------------------91.8
कुरुक्षेत्र----------------------89.2
पंचकूला---------------------89.2
फतेहाबाद-------------------88.5
यमुनानगर------------------88.5
अंबाला---------------------87.8
जींद-----------------------87.8
भिवानी--------------------86.9
महेंद्रगढ़------------------85.6
गुड़गांव------------------84.7
झज्जर------------------84.1    
करनाल-----------------83.9
मेवात------------------83.7
रेवाड़ी -----------------83.7
कैथल------------------83.6
पानीपत-----------------83.1
रोहतक-----------------83.1
हिसार------------------82.6
सोनीपत---------------81.7
पलवल-----------------73.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed