{"_id":"58e234344f1c1b72735b4478","slug":"haryana-panchayat-big-decision-no-dj-playing-in-marriage-and-no-firing-in-wedding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फरमान: शादी में ना डीजे बजेगा, ना कोई हथियार लाएगा, न शराब बिकेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फरमान: शादी में ना डीजे बजेगा, ना कोई हथियार लाएगा, न शराब बिकेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Mon, 03 Apr 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
panchayat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब न तो किसी भी शादी में डीजे बजेगा और न ही हथियार लेकर जाएगा। न ही गांव में कोई शराब बेचेगा। ये बड़ा फैसला पंचायत में लिया गया। हरियाणा के जींद के जुलाना का मामला है।
गांव शादीपुर में लाठर खाप ने रविवार को अहम फैसला लिया। पंचायत ने शादी विवाह में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया। शादी में कोई भी ने तो फायरिंग करेगा और न ही हथियार लहराएगा।
जुलाना की शादीपुर चौपाल में लाठर खाप की पंचायत में प्रधान राजमल जेई ने कहा कि शादी विवाह के समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए और किसी प्रकार की अप्रिय से घटना से बचने के लिए शराब पर रोक लगनी चाहिए। इसका सभी ने समर्थन किया। पंचायत में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया।

शराब बेचने पर लगेगा 51 हजार जुर्माना, बहिष्कार भी
पंचायत
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत के मुंडलाना गांव में डीजे बजाने व शराब बेचने वाले पर 51 हजार रुपये जुर्माना करने के साथ उसका बहिष्कार किया जाएगा। गांव में रविवार को हुई पंचायत में यह फैसला लिया गया।
इसके लिए एक कमेटी भी गठित की गई। मुंडलाना के सरपंच अजीत सिंह ने बताया कि पंचायत ने गांव में शराब का ठेका न खोलने के लिए प्रस्ताव पास किया हुआ हैगांव में अवैध रूप से शराब बेचने पर भी पाबंदी लगा दी गई।
बैठक मे ग्रामीणों ने गांव शराब न बेचने के अलावा डीजे बजाने पर भी पाबंदी लगाने के फैसले का ध्वनिमत से प्रस्ताव पास किया। सरपंच के अनुसार बैठक में ग्रामीणों की एक कमेटी भी बनाई गई है। जो व्यक्ति आदेशों की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।