{"_id":"62f1e3da3609014b1a600033","slug":"haryana-monsoon-session-second-day-haryana-assembly-monsoon-session-update-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Monsoon Session: टूटी सड़कों के मुद्दे की सदन में गूंज, डिप्टी सीएम और गीता भुक्कल भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Monsoon Session: टूटी सड़कों के मुद्दे की सदन में गूंज, डिप्टी सीएम और गीता भुक्कल भिड़े
Tue, 09 Aug 2022 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Aug 2022 03:46 PM IST
सार
मानसून सत्र में सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती नहीं होने का मुद्दा फिर गूंजेगा। पिछले सत्र में शिक्षा मंत्री ने भर्ती का भरोसा दिलाया था पर हुआ कुछ भी नहीं। प्रदेश में 38 हजार 476 अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में टूटी सड़कों का मामला मंगलवार को भी सदन में गूंजा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल एक बार फिर भिड़ गए। डिप्टी सीएम ने कहा कि जमीन अधिग्रहण में किसान अधिक पैसे मांगते हैं, इसलिए विधायक गीता भुक्कल बाईपास के लिए जमीन दिलाए तो 15 माह में बाईपास बनवा देंगे। इस पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि जब विधायक प्रोजेक्ट और सड़कों के लिए जमीन दिलाएंगे तो सरकार क्या करेगी।
विज्ञापन
एक दिन पहले झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने सदन में टूटी सड़कों की तस्वीरें दिखाई थीं। मंगलवार को दुष्यंत ने कहा कि जिन सड़कों की तस्वीर विधायक ने दिखाई हैं, उनकी वीडियोग्राफी कराई गई है, सड़कें ठीक हालत में हैं। गीता भुक्कल पर तंज कसते हुए चौटाला ने कहा कि विधायक ने बारिश के समय की गड्ढों में जाकर फोटो ली हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर गीता भुक्कल ने पलटवार किया और दावा किया अधिकतर सड़कें टूटी हुई हैं। सड़कों में गड्ढे उन्होंने नहीं किए हैं। झज्जर की सड़कों ठीक करने के एस्टीमेट पास नहीं किए जा रहे, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी स्वयं इस बात को कह रहे हैं। भुक्कल के साथ ही कांग्रेस के अन्य विधायकों ने भी टूटी सड़कों का मामला उठाया और सरकार को घेरा। कालका से प्रदीप चौधरी, साढौरा से रेणु बाला, बीएल सैनी ने भी हलके में टूटी हुई सड़कों की बात दोहराई। इनके अलावा, प्रश्नकाल में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास ने कहा कि यमुनानगर से रादौर की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
कमीशनखोरी के आरोप: वत्स
बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने आरोप लगाया कि टेंडर लेने के लिए 8 से 10 प्रतिशत तक कमीशनखोरी चल रही है। इस पर स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि बिना तथ्य कोई बात सदन में न कहें। वत्स ने कहा कि वह जो बोल रहे हैं, उसको टेबल कर रहे हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है, वह इसके सबूत भी देंगे। हालांकि, जैसे ही वत्स ने ये आरोप लगाए तो मंत्री अनूप धानक व जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा ने खड़े होकर इसका विरोध जताया।