{"_id":"617c3181cdd112768a0dd79c","slug":"haryana-employees-hope-to-get-salary-before-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले वेतन की आस: पर्यटन निगम कर्मियों को दो माह, पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर को पांच महीने से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले वेतन की आस: पर्यटन निगम कर्मियों को दो माह, पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर को पांच महीने से नहीं मिला वेतन
Fri, 29 Oct 2021 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:08 PM IST
सार
हरियाणा सरकार ने 29 अक्तूबर को सभी कर्मचारियों को वेतन देने की घोषणा की थी, लेकिन राज्य के हजारों पक्के, कच्चे कर्मचारियों को सरकार के आदेश के बावजूद वेतन की अदायगी नहीं हुई है। कई कर्मचारियों का दो से पांच माह तक का वेतन बकाया है। अब कर्मचारियों को मंगलवार को वेतन आने की आस है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हजारों पक्के, कच्चे कर्मचारियों को सरकार के आदेश के बावजूद वेतन की अदायगी नहीं हुई है। पर्यटन निगम कर्मियों को दो महीने, पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। अन्य विभागों के सैकड़ों कर्मचारी भी दिवाली से पहले वेतन के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
अब उन्हें दो नवंबर को वेतन मिलने की उम्मीद है। चूंकि, शनिवार से सोमवार तक तीन दिन सरकारी अवकाश है। सरकार ने अवकाश को ध्यान में रखते हुए दिवाली से पहले 29 अक्तूबर को वेतन देने का फैसला लिया था। हरियाणा पर्यटन निगम ने सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया। इसके पीछे निगम की कमजोर वित्तीय हालत को कारण बताया जा रहा है। कुछ माह पहले भी सरकार ने निगम को 35 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी, जिससे बकाया वेतन और अन्य वित्तीय लाभ कर्मियों को दिए गए।
विज्ञापन
30 पर्यटन केंद्रों के कर्मचारियों को शुक्रवार को नहीं मिला वेतन
सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व सतीश सेठी ने बताया कि सेंडपाईपर रेवाड़ी, नीलकंठ यात्रिका निवास कुरुक्षेत्र, डिजाइन गैलरी, सनबर्ड सूरजकुंड, बड़खल, मैगपाई फरीदाबाद, ओएसिस करनाल, पिंजौर गार्डन, बारबट सोहना, शमा गुरुग्राम, बुलबुल जींद, डबचिक होडल, जंगल बैबलर धारूहेड़ा आदि 14 पर्यटन केंद्रों के कर्मचारियों को दो माह का वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
इसके अलावा 30 पर्यटन केंद्रों के कर्मचारियों को अक्तूबर महीने का वेतन शुक्रवार को नहीं दिया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत पंचायती ट्यूबवेल आपरेटर पांच महीने से वेतन की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर दीपावली से पहले सभी कच्चे व पक्के कर्मियों को बकाया वेतन का भुगतान करवाने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन: दस माह बाद जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर भी खुला, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यात्रा करने वालों को होगा फायदा
मकान किराया भत्ता नहीं बढ़ाया
हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश नौहरा, महासचिव सुभाष देसवाल, चेयरमैन मित्रपाल राणा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष युद्धवीर सिंह खत्री ने बताया कि अभी तक कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार नहीं बढ़ाया गया है। पदोन्नितयां रुकी पड़ी हैं। निगम को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने निगम कर्मचारियों से आंदोलन तेज करने का आह्वान किया है।