फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jaisinghpur Kheda border opened after ten months

किसान आंदोलन: दस माह बाद जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर भी खुला, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यात्रा करने वालों को होगा फायदा

Fri, 29 Oct 2021 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 10:39 PM IST
सार

तीन कृषि कानूनों के विरोध मे चल रहे आंदोलन को लेकर दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए नेशनल हाईवे पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद किया था। अब दस माह बाद प्रशासन और किसानों की सहमती से रास्ता खोला गया है।

विज्ञापन
Jaisinghpur Kheda border opened after ten months
बॉर्डर खोलने के बाद गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कृषि कानून विरोध के चलते करीब 10 माह से बंद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हरियाणा के रेवाड़ी में जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर शुक्रवार को खोल दिया गया है। प्रदर्शनकारी किसानों और प्रशासन के बीच हुई बातचीत के बाद ट्रायल के तौर पर सर्विस लेन से भारी वाहनों का आवागमन नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। बॉर्डर से भारी वाहनों का संचालन शुरू होने पर पेट्रोल पंप संचालकों, ट्रांसपोर्टर और दुकानदारों ने लड्डू भी बांटे। 

विज्ञापन


13 दिसंबर 2020 को दिल्ली-जयपुर हाईवे को किया था बंद
शुरूआत में प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर धरना शुरू किया था। 13 दिसंबर 2020 को हाईवे पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इससे पहले दिल्ली की ओर बढ़ रहे कृषि कानून के विरोधियों को प्रशासन ने 2 दिसंबर 2020 को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा-शाहजहांपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया था। प्रशासन ने दिल्ली से जयुपर जाने वाले वाहनों को कापड़ीवास बॉर्डर, कसौला चौक व बनीपुर चौक से डायवर्ट कर दिया था और जयपुर से दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों को गुगलकोटा से भाड़ावास रोड पर डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन

 
भारी वाहनों के कारण गांवों की सड़कें हो रही थी क्षतिग्रस्त
भारी वाहनों के आवागमन से गांवों की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और गड्ढे बने हुए हैं। दिन-रात जाम की स्थिति बनी रहती थी। रेवाड़ी शहर में भी वाहनों के आने से यातायात दबाव बना हुआ था। हाईवे पर करीब 90 पेट्रोल पंप, सैकड़ों दुकानें, होटल व ढाबे भी बंद पड़े हुए थे और सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए थे। जयसिंहपुर खेड़ा-शाहजहांपुर बॉर्डर से भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने से आसपास के गांवों में रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा: आश्रम से सिलिंडर बरामदगी मामले में रामपाल को तीन वर्ष कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना


बॉर्डर बंद होने के कारण भारी वाहन भाड़ावास रोड, आनंदपुर, सांझरपुर, मोहनपुर, सुलखा, नैचाना-बावल रोड से निकाला जा रहा था। प्रशासन और पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से एक बार फिर शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक कर बातचीत की गई। बैठक में बावल एसडीएम संजीव कुमार, डीएसपी मोहम्मद जमाल, राजस्थान पुलिस और एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पूरी तरह खोलने से इंकार कर दिया, लेकिन हाईवे की एक सर्विस लेन से दोनों दिशाओं में भारी वाहनों का आवागमन शुरू करने पर सहमति बन गई।

शुक्रवार को ट्रायल के तौर पर भारी वाहनों का संचालन शुरू किया गया। डीएसपी जमाल मोहम्मद ने बताया कि आज ट्रायल किया जाएगा। सर्विस लेन को एनएचएआई द्वारा और चौड़ा किया जाएगा ताकि दोनों तरफ के वाहन सुगमता से आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed