फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal aware people about CAA in Jalandhar

सीएम मनोहर लाल ने घर-घर जाकर सीएए समझाया, बोले- सीएए लागू करने के लिए हर राज्य बाध्य

Sun, 05 Jan 2020 07:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Jan 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal aware people about CAA in Jalandhar
सीएम मनोहर लाल ने जन जागरूकता अभियान की शुरूआत की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करने के लिए सभी राज्य बाध्य हैं। रविवार को मनोहर लाल ने सीएए के जन जागरण अभियान की शुरुआत जालंधर से की। इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर लोगों से मुलाकात कर उन्हें सीएए के बारे में जानकारी दी। इस दौरान हरियाणा के सीएम ने जालंधर में रह रहे पाकिस्तानी शरणार्थियों से मुलाकात कर उन्हें भी कानून की जानकारी दी।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में मनोहर लाल ने कांग्रेस शासित प्रदेशों द्वारा सीएए को लागू नहीं करने को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि कोई भी कानून संसद में बहुमत से बनाया जाता है जिसे लागू करना सभी राज्यों की प्रतिबद्धता है। कांग्रेस द्वारा लोगों में नागरिकता कानून संबंधी फैलाई जा रही भ्रांति पर सीएम ने कहा कि नागरिकता कानून 1955 में बना था और समय समय पर इसमें कई बार संशोधन किया जा चुका है। 

विज्ञापन

इस बार जो संशोधन हुआ है, उसके अनुसार बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को, जो साल 2014 से पहले भारत की शरण में आए थे, उन्हें नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी भी भारतीय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। 

मनोहर लाल ने कहा कि पाकिस्तान के श्री ननकाना साहिब में सिखों पर अत्याचार किया जा रहा है। भारत अगर ऐसे सताए लोगों को नागरिकता देना चाहता है तो सभी दलों को सहयोग करना चाहिए। अगर कांग्रेस आंदोलन करना ही चाहती है तो उसे अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान के दूतावासों के सामने प्रदर्शन करना चाहिए।

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल द्वारा मुसलमानों को भी नागरिकता देने की वकालत करने पर मनोहर लाल ने कहा कि पिछले पांच साल में 550 मुसलमान परिवारों को नागरिकता दी जा चुकी है। जो शरणार्थी पांच वर्ष तक देश में रहता है, उसे व्यवस्था अनुसार नागरिकता दी जाती है। अकाली दल के विरोध के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह से इस मामले पर बात करेगी। कुछ राज्यों के चुनाव में भाजपा को हुए नुकसान संबंधी उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं लोगों की सेवा के लिए काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed