{"_id":"59859c9d4f1c1b71428b4754","slug":"haryana-bjp-state-president-subhash-brala-son-charged-for-molestation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IAS की बेटी से छेड़छाड़ के केस में कैसे फंसा बीजेपी अध्यक्ष का बेटा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS की बेटी से छेड़छाड़ के केस में कैसे फंसा बीजेपी अध्यक्ष का बेटा?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Aug 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला
बीजेपी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे पर आईएएस की बेटी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ सेक्टर 26 थाना पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि हरियाणा के एक आईएएस की बेटी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है और 354डी के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। युवकों की पहचान विकास बराला और आशीष के रूप में हुई है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि हरियाणा के एक आईएएस की बेटी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है और 354डी के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। युवकों की पहचान विकास बराला और आशीष के रूप में हुई है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गाड़ी का पीछा किया और कमेंट किए
यौन उत्पीड़न
डीएसपी ने बताया कि आईएएस की बेटी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि बीते दिन वह किसी काम से ग्रीन मार्केट गई थी। वहां विकास और आशीष ने उसकी गाड़ी का पीछा किया। उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर 7 पेट्रोल पंप से उसका पीछा करना शुरू किया। वे कमेंट कर रहे थे और उन्होंने कई बार गाड़ी पर हाथ भी मारा। लड़की का कहना है कि वे दोनों नशे में धुत्त थे।
विज्ञापन
ऐसे दबोचे गए दोनों युवक
बीजेपी नेता का बेटा गिरफ्तार
डीएसपी ने बताया कि लड़की ने 100 नंबर पर शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर तुरंत पुलिस हरकत में आ गई और दोनों आरोपियों को 26 सेक्टर ट्रांसपोर्ट चौक से पीछा करने के दौरान ही घेर कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों शराब के नशे में चूर थे। पुलिस टीम दोनों को पकड़कर थाने ले आई। जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि विकास बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाषा बराला का बेटा है। दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ करने सहित शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला भी दर्ज किया गया है।