फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana bjp govt will alot station of own liking to female, disable and cancer patient employees

महिलाओं और दिव्यांगों के लिए BJP सरकार का नए साल का तोहफा

Mon, 02 Jan 2017 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
haryana bjp govt will alot station of own liking to female, disable and cancer patient employees
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
महिलाओं, दिव्यांगों और कैंसर पीड़ित कर्मचारियों को भाजपा सरकार ने नए साल का बहुत बड़ा तोहफा दिया है, जिससे राहत मिलेगी। दरअसल, हरियाणा सरकार सौ फीसद दिव्यांगों और कैंसर पीड़ित मुलाजिमों को उनके तबादले पर मनपसंद का स्टेशन देगी। शादी के बाद महिलाओं को भी उनके ससुराल के नजदीक पोस्टिंग मिलगी।
विज्ञापन


इसी तरह से सरकार ने किसी विशेष घटना के बाद स्थिति बदलने की सूरत में भी कर्मचारियों को उनकी इच्छानुसार स्टेशन प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े महकमे शिक्षा में आनलाइन तबादला नीति शुरू की गई है। इसी विभाग में तबादलों को लेकर सबसे अधिक मारामारी रहती थी।
विज्ञापन


बीस से पच्चीस प्रतिशत कर्मचारी पर्चियों या संबंधों के आधार पर सीएम सचिवालय या मंत्रियों के कार्यालयों में घूमते रहते थे। यहां तक कि तबादले के लिए पैसे भी देते थे। आनलाइन तबादला नीति लागू होने के बाद ये सब खत्म हो गया है। सरकार के अन्य विभाग भी शिक्षा विभाग की तर्ज पर आनलाइन ट्रांसफर पालिसी बनाएंगे ताकि सिस्टम में पूरी तरह से पारदर्शिता लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अब तक हुए तबादलों में जिन कर्मचारियों को कुछ शिकायतें रह गई हैं, उन्हें भी जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। अब किसी भी विभाग में पर्ची पर तबादलों का सिस्टम नहीं चलेगा। आनलाइन तबादलों में आ रही तकनीकी दिक्कतें लगभग दूर कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed