फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election SP Aap India Alliance Punjab CM Wife To Contest From This Seat

सपा-कांग्रेस और आप में गठबंधन: हरियाणा की इस सीट से चुनाव लड़ेंगी पंजाब सीएम की पत्नी!; SP को ये दो सीटें

Mon, 09 Sep 2024 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Sep 2024 12:00 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव सपा-कांग्रेस और आप मिलकर लड़ेंगी। कांग्रेस, आप और सपा के बीच समझौते पर सहमति बन गई है। आप छह सीटों पर लड़ेगी। सपा को दो सीटें मिली सकती हैं। 

विज्ञापन
Haryana Assembly Election SP Aap India Alliance Punjab CM Wife To Contest From This Seat
Haryana Assembly Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीट समझौते पर सहमति बन गई है और दोनों दल लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ेंगे। कांग्रेस आप को छह विधानसभा सीटें देने पर सहमत हो गई है। इसके अलावा कांग्रेस ने सपा को भी दो सीटें दी हैं। संभावना है कि सोमवार को गठबंधन का एलान हो सकता है।
विज्ञापन


हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच रविवार को भी बैठक हुई। सूत्रों का दावा है कि आप दस सीटें मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस ने उनको इतनी सीटें देने से साफ इन्कार कर दिया। कांग्रेस ने छह सीटों का ऑफर किया, जिस पर आप ने सहमति जताई है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पंजाब के साथ लगी पिहोवा, कलायत, जींद और एनसीआर में गुरुग्राम, ओल्ड फरीदाबाद और पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट आप को देने पर सहमति बनी है। उधर, आप पार्टी की ओर से पंजाब के साथ ही लगती गुहला चीका सीट भी मांगी है, लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत आप ने कुरुक्षेत्र सीट से डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा था। नौ विधानसभा वाले इस लोकसभा क्षेत्र में आप ने गुहला चीका, पिहोवा, शाहाबाद और कलायत हलकों में जीत दर्ज की थी।

शेष पांच सीटों पर भाजपा जीती थी। आप इसी जीत को आधार बनाते हुए इन चारों सीटों के साथ साथ एनसीआर में सीटें चाह रही थी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को भी दो सीटें हैं। एनसीआर में शामिल हथीन और सोहना विधानसभा सीटें सपा के खाते में जा सकती हैं।

 

पिहोवा से चुनाव लड़ सकती हैं पंजाब के सीएम की पत्नी
कुरुक्षेत्र जिले की पिहोवा विधानसभा पंजाब के साथ लगती सीट है। भगवंत मान की यहां ससुराल है और पूरा इलाका पंजाबी बहुल है। खुद अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पिहोवा में कई रैलियां कर चुके हैं और यहां से भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर या ससुर चुनाव लड़ सकते हैं।

जींद 
यहां से आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट वैश्य बहुल है और पहले भी कई बार यहां से वैश्य समाज के नेता विधायक बन चुके हैं। डॉ. गुप्ता जींद के गांव शामलो कलां के मूल निवासी हैं।
 

कलायत
यहां से आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ढांडा कैथल के ही गांव धनौरी से हैं और यहां पिछले काफी समय से सक्रिय हैं।

 

पानीपत ग्रामीण
यह जाट बहुल क्षेत्र है। आप के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक हैं और हलके के बड़े गांव उग्राखेड़ी के रहने वाले हैं। वह यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। आप को यहां पर प्रवासी मतदाताओं से उम्मीद है।



 

गुरुग्राम और ओल्ड फरीदाबाद
दोनों सीटें दिल्ली के साथ लगती हैं और दिल्ली में भी आप की सरकार है। इसलिए शहरी क्षेत्र के साथ प्रवासी मतदाताओं वाली इन सीटों पर भी आप को जीत की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed