फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2024 There is a tussle in BJP for post of Chief Minister After Congress

Election: अब भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान... कांग्रेस में भी सीएम पद के ये चार दावेदार; छिड़ी रार

Mon, 16 Sep 2024 12:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Sep 2024 12:23 PM IST
सार

कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मच गया है। भाजपा हाईकमान पहले ही सैनी को सीएम चेहरा घोषित कर चुका है। कांग्रेस नेतृत्व ने किसी भी नेता का नाम आगे नहीं किया है। 

विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2024 There is a tussle in BJP for post of Chief Minister After Congress
haryana election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी रार छिड़ गई है। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज द्वारा मुख्यमंत्री पद पर दावा जताने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इससे पहले 2014 और 2019 के चुनाव में भी विज सीएम पद की दौड़ में शामिल रहे थे, लेकिन हाईकमान ने उनके नाम पर मुहर न लगाकर मनोहर लाल को कमान सौंपी थी। 
विज्ञापन


अब खुलकर सीएम पद पर दावा जताकर विज ने बड़ा सियासी दांव खेला है। हालांकि, राजनीतिक लोगों का मानना है कि यह दावा सोची-समझी रणनीति के तहत दिया गया है। क्योंकि लगातार विधायक बनने के चलते यहां पर एंटीइंकम्बेंसी है, इसका तोड़ निकालने के लिए यह दावा किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा हाईकमान पहले से ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सीएम पद का चेहरा घोषित कर चुका है। शाह ने पंचकूला में हुए भाजपा के सम्मेलन में इसका एलान किया था। इसके बावजूद, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मुख्यमंत्री पद को लेकर इच्छा जाहिर कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राव पहले भी इस प्रकार के बयान दे चुके हैं, लेकिन हाईकमान ने इनको कभी गंभीरता से नहीं लिया। अब विज के बयान के बाद से राजनीतिक घमासान मच गया है। क्योंकि भाजपा में इस प्रकार की संस्कृति नहीं रही है कि कोई खुद को ही सीएम पद का दावेदार घोषित करे। विज इस समय अंबाला कैंट से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

सैनी के सीएम बनने का किया था खुला विरोध
अनिल विज मनोहर लाल के कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे। लेकिन हाईकमान के फैसले के बाद मनोहर लाल के बाद नायब सैनी को सीएम बनाया गया था। उस समय भी विज ने इसका विरोध किया था। जब सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा गया तो विज बैठक छोड़कर निकल गए थे।

हाईकमान उनको कैबिनेट में शामिल करना चाह रहा था, लेकिन विज ने इससे साफ इन्कार कर दिया था। इसलिए उनको तीसरी बार कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया था और उनकी जगह अंबाला सिटी से विधायक असीम गोयल को मौका मिला था।

कांग्रेस में सीएम पद के चार दावेदार
कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चार दावेदार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम सबसे पहले आता है। इसके बाद सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा और इसके बाद रणदीप सुरजेवाला का नाम है।

ये दोनों भी हाईकमान दरबार के विश्वसनीय चेहरे हैं। कुमारी सैलजा इस बार खुलकर कह भी रही हैं कि प्रदेश का सीएम दलित बनना चाहिए और समाज इसकी अपेक्षा करता है। इसी प्रकार, सुरजेवाला प्रदेश का नेतृत्व करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
 

वहीं, हुड्डा खेमे ने इन दोनों द्वारा दावा जताने के बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा का नाम आगे कर दिया है। दीपेंद्र चार बार के सांसद और पूर्व सीएम हुड्डा के बेटे हैं। पहली बार दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब अभियान पूरे प्रदेश में चलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed