फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   guest teachers relaxed, now regular teachers protest in haryana

गेस्ट टीचर्स के बाद अब पात्र अध्यापक आंदोलन की राह पर

Mon, 01 Jun 2015 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 01 Jun 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
guest teachers relaxed, now regular teachers protest in haryana

अध्यापकों की नियुक्ति के मामले में प्रदेश सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गेस्ट टीचरों के बाद अब पात्र अध्यापक संघ -2013 भी विरोध में आ गया है।

विज्ञापन


इस संघ का आरोप है कि 16 माह से ज्यादा का वक्त होने केबाद भी आज तक उनका रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में रणनीति बनाने के लिए रविवार को नेकीराम धर्मशाला में पात्र अध्यापक-2013 के सदस्यों की बैठक हुई। सुभाष चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस प्रदेश स्तरीय बैठक में तय किया गया है कि सरकार समस्याओं का समाधान 15 दिन में नहीं करेगी तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष चौधरी ने बताया कि सरकार ने अभी तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया है। जबकि कोर्ट ने भी पात्र अध्यापकों के पक्ष में फैसला दे दिया है। पात्र अध्यापक सतीष अहलावत ने बताया कि सरकार ने 10 दिनों में रिजल्ट घोषित करने की बात कही है। लेकिन हम सरकार को 15 दिनों का समय देते हैं।


14 जून को नेकीराम धर्मशाला रोहतक में ही फिर से प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी। इसमें आंदोलन की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया जाएग। 15 जून से पंचकूला में आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में कुलदीप, नरेंद्र, नरेश, रामभगत, लक्ष्मी, आशू, राजेश, सुमन, मामचंद सहित कई पात्र अध्यापक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed