Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government will find a permanent solution to the pollution of Budha drain: Mann

बुड्ढा नाले के प्रदूषण का स्थायी हल तलाशेगी सरकार : मान

Sun, 01 Nov 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Government will find a permanent solution to the pollution of Budha drain: Mann
सांसद संत सीचेवाल की अगुवाई में उच्चस्तरीय कमेटी गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लुधियाना के बुड्ढा नाले के प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए पंजाब सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल की अगुवाई वाली यह कमेटी 15 दिनों के भीतर अपनी व्यापक रिपोर्ट मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सौंपेगी। इसमें प्रदूषण के कारणों की पड़ताल के साथ इसे रोकने के व्यावहारिक और समयबद्ध उपाय सुझाए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को बुड्ढा नाले की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोगों को स्वच्छ पानी और प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ये नागरिकों के मौलिक अधिकार हैं और इनके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार लोगों की सेहत और पर्यावरण को प्रदूषण की भेंट नहीं चढ़ने देगी।


कमेटी में स्थानीय निकाय और उद्योग विभाग के प्रतिनिधियों, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लुधियाना पुलिस, डेयरी कॉम्प्लेक्स के प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित पक्षों को शामिल किया गया है। कमेटी स्थानीय निवासियों, उद्योगपतियों, डेयरी संचालकों और प्रशासनिक अधिकारियों से विचार-विमर्श कर समस्या के सभी पहलुओं की जांच करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुड्ढा नाले की समस्या का समाधान अस्थायी उपायों से नहीं होगा। औद्योगिक इकाइयों और अन्य स्रोतों से निकलने वाला बिना उपचारित कचरा जल स्रोतों में जाने से रोकना होगा। सरकार इस ऐतिहासिक जल स्रोत की पुरानी शान बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों और हितधारकों को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed