फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   goods of 50 passengers of SpiceJet left in Srinagar airport, Ruckus of angry passengers

स्पाइस जेट के 50 यात्रियों का सामान श्रीनगर में छूटा, यात्रियों का हंगामा

Sat, 02 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
goods of 50 passengers of SpiceJet left in Srinagar airport, Ruckus of angry passengers
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala

श्रीनगर से चंडीगढ़ आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट में  शुक्रवार को 50 यात्रियों के बैग श्रीनगर में छूट गए। इसके बाद यात्रियों ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हंगामा किया। 

विज्ञापन

स्पाइस जेट की  फ्लाइट श्रीनगर से शाम 5.20 बजे उड़ान भरी । इसमें बाद 6.30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुई। सभी यात्री अगले गंतव्य के लिए लगेज का इंतजार करने लगे, लेकिन काफी इंतजार बाद भी सामान नहीं मिला।
विज्ञापन


परेशान यात्रियों ने जब छानबीन की तो पता चला कि 190 यात्रियों में से 50 यात्रियों का सामान श्रीनगर में ही रह गया है। लगेज श्रीनगर में रहने की खबर मिलते ही यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि अब आगे कहां जाएं, इनमें से कई लोगों को देश के अन्य हिस्सों में जाना था, तो कई लोगों को देर रात दिल्ली से विदेश के लिए उड़ान भरनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान यात्री सविता ने बताया कि श्रीनगर से चंडीगढ़ उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट की   फ्लाइट शेड्यूल टाइम शाम 4.05 बजे का था, लेकिन विमान ने करीब एक घंटे कि देरी से सवा 5 बजे के करीब उड़ान भरी, जिससे पहले तो यात्रियों को वहीं एक घंटा इंतजार कर परेशानी का सामना करना पड़ा  और फिर बाद में  चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लगेज न मिलने से फिर दिक्कत का सामना करना पड़ा।

एक अन्य यात्री जुनैद ने बताया कि उसे दिल्ली की फ्लाइट पकड़नी थी। लगेज नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बने स्पाइट जेट के बूथ पर काम करने वाले स्पाइस जेट के कर्मचारी सहयोग करने की बजाय पेरशान कर रहे हैैं। जुनैद ने बताया कि अब कर्मचारियों ने एक पर्ची दी और शनिवार शाम को लगेज ले जाने की बात करते रहे। अब समझ नहीं आ रहा कहां जाएं। 


अधिकारियों ने साधी चुप्पी
यात्रियों कासामान श्रीनगर में छोड़ने की बात पर जब अमर उजाला ने  स्पाइस जेट के अधिकारियों से बात करनी चाही, तो ज्यादातर अधिकारियों ने अपनी मजबूरी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें मीडिया से बातचीत करने का अधिकार नहीं है, जबकि स्पाइस जेट के कॉरपोरेट अफेयर के जनरल मैनेजर अजय जसरा बार-बार फोन काटते रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed