फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangsters involved in target killing, robbery now entered business of cyber fraud

अपराधियों का साइड बिजनेस: साइबर ठगी के धंधे में उतर रहे गैंगस्टर्स, खुफिया इनपुट पर एजेंसियां अलर्ट

Mon, 21 Aug 2023 10:03 AM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 10:03 AM IST
सार

पुलिस का दावा है कि गैंगस्टर्स पर बरती जा रही सख्ती के चलते उन्होंने अपराध का ट्रेंड बदला है। लूट, डकैती और फिरौती के मामलों में एक स्थान से दूसरे स्थान पर हथियार पहुंचाना और फिर वारदात को अंजाम देना काफी जोखिम भरा है। इसलिए बदमाशों ने अब पैसे के लिए सॉफ्ट टारगेट साइबर ठगी को अपनाया है।

विज्ञापन
Gangsters involved in target killing, robbery now entered business of cyber fraud
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टारगेट किलिंग, लूट, डकैती और हत्या की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर्स ने अब साइबर ठगी के धंधे में दस्तक दे दी है। गैंग को आर्थिक रूप से मजबूत करने और अतिरिक्त आय कमाने के लिए गैंगस्टर्स ने अपराध की यह नई राह चुनी है। गैंगस्टर्स युवकों को हायर करते हैं और गुप्त स्थानों पर बैठाकर साइबर ठगी को अंजाम दिला रहे हैं।

विज्ञापन


विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ और जेलों में बंद लॉरेंस बिश्नोई के साथ-साथ कई अन्य गैंगस्टर्स के साइबर अपराध में शामिल होने का इनपुट खुफिया एजेंसियों को मिला है। इस इनपुट के आधार पर राज्य अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है। राज्य अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनपुट मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: 26 किलो हेरोइन के साथ दो पाकिस्तानी गिरफ्तार, BSF-Police को सफलता, फायरिंग में एक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर ठगी का हर माह करोड़ों रुपये का कारोबार
हरियाणा में साइबर ठगी का हर माह करोड़ों रुपये का कारोबार है। पिछले छह माह में प्रदेश में 500 करोड़ रुपये के साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। हरियाणा में औसतन रोजाना एक हजार लोगों के साथ ठगी की घटनाएं होती हैं। लालच में आने के चलते लोग झांसे में आते हैं। हालांकि, समय पर शिकायत मिलने पर राज्य अपराध शाखा की टीमों ने 30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को वापस भी कराया है।

इसलिए बदला अपराध का ट्रेंड
पुलिस का दावा है कि गैंगस्टर्स पर बरती जा रही सख्ती के चलते उन्होंने अपराध का ट्रेंड बदला है। लूट, डकैती और फिरौती के मामलों में एक स्थान से दूसरे स्थान पर हथियार पहुंचाना और फिर वारदात को अंजाम देना काफी जोखिम भरा है। इसलिए बदमाशों ने अब पैसे के लिए सॉफ्ट टारगेट साइबर ठगी को अपनाया है। एक तो साइबर ठगी पूरी तरह से फेस लेस है। ठगी किसने और कहां से की, इसका पता लगाना आसान नहीं है। इसमें पकड़े जाने का खतरा कम है। दूसरा, उत्तर भारत की बात करें तो गैंगस्टर्स के खिलाफ सभी राज्यों की पुलिस सख्ती बरत रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली में भी एसटीएफ काम कर रही है।


यह भी पढ़ें: गुरु को झटका: कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नवजोत सिद्धू की अनदेखी, चन्नी-रंधावा को मिली तरजीह

साइबर ठगी के लिए मेवात बदनाम
जामताड़ा के बाद मेवात साइबर ठगी के लिए बदनाम है। यहां के गांवों के लड़के इस धंधे में संलिप्त हैं। पिछले दिनों हरियाणा पुलिस ने मेवात के 14 गांवों में छापेमारी की थी और 70 से अधिक युवकों को गिरफ्तार कर साइबर ठगी की कई वारदातों का खुलासा किया था। यहां के कम पढ़े-लिखे युवक भी इस धंधे में संलिप्त हैं और लोगों को लगातार ठगी का निशाना बना रहे हैं।

आंकड़ों में साइबर ठगी

  • 6 महीने में साइबर ठगी की 52,824 शिकायतें प्राप्त हुई, जो कि पिछले साल से 5 प्रतिशत अधिक है।
  • 33,425 मोबाइल नंबर ब्लॉक कराए गए हैं। वहीं, पोर्टल पर 36 हज़ार से अधिक मोबाइल नंबरों की शिकायत दर्ज।
  • साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर ने अब तक 66,732 बैंक खाते फ्रीज किए हैं


साइबर ठगों पर शिकंजा कस रही क्राइम ब्रांच
राज्य अपराध शाखा के एडीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि हरियाणा में साइबर ठगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। राज्य में 318 साइबर अपराध हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं और यहां पर 700 प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों की टीम रोजाना साइबर अपराध में संलिप्त मोबाइल नंबर पर रिपोर्ट तैयार कर रही है। पुलिस की टीमें अपना काम कर रही हैं, लेकिन लोगों को सतर्क रहना होगा और किसी लालच और झांसे में आने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed