फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two Pakistan nationals arrested heroin seized in joint operation of BSF Punjab Police

Punjab: सतलुज के रास्ते आ रहे दो पाकिस्तानी तस्कर 30 किलो हेरोइन के साथ काबू, BSF की फायरिंग में एक घायल

Mon, 21 Aug 2023 10:21 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिराेजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 10:21 AM IST
सार

इन दिनों सतलुज दरिया में बाढ़ आई हुई है, सरहद का काफी हिस्सा पानी में डूबा हुआ है। इसी की आड़ में ये दोनों प्लास्टिक के एक ड्रम और वाहन की ट्यूब के माध्यम हेरोइन की खेप भारतीय तस्करों को देने के लिए पहुंचे थे। इस बात की भनक काउंटर इंटेलीजेंस लुधियाना को थी।

विज्ञापन
Two Pakistan nationals arrested heroin seized in joint operation of BSF Punjab Police
बरामद हेरोइन - फोटो : ANI

विस्तार

काउंटर इंटेलीजेंस लुधियाना की गुप्त सूचना पर बीएसएफ की मदद से पाकिस्तान की तरफ से सतलुज दरिया के रास्ते हेरोइन की बड़ी खेप देने पहुंचे दो पाकिस्तानी तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये पहली बार हुआ है कि पाक तस्कर हेरोइन संग काबू किए हैं। 

विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान बीएसएफ की गोली से एक तस्कर जख्मी हुआ है, जिसे ममदोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। हेरोइन के 26 पैकेट मिले हैं, इनमें 29 किलो दो सौ ग्राम हेरोइन थी। यह वारदात रविवार रात्रि दो बजे के करीब बीएसएफ की बीओपी जोगिंदर के पास घटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी लखबीर सिंह व बीएसएफ के डीआईजी पवन बजाज ने बताया कि संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी तस्कर मुहम्मद अजमल रियान निवासी गांव कंगणपुर जिला कसूर (पाकिस्तान) और सिवना निवासी गांव अलीपुर, जिला कसूर, पाकिस्तान को हेरोइन की खेप के साथ काबू किया है। 


बाढ़ की आड़ में आ रहे थे डिलीवरी देने 
इन दिनों सतलुज दरिया में बाढ़ आई हुई है, सरहद का काफी हिस्सा पानी में डूबा हुआ है। इसी की आड़ में ये दोनों प्लास्टिक के एक ड्रम और वाहन की ट्यूब के माध्यम हेरोइन की खेप भारतीय तस्करों को देने के लिए पहुंचे थे। इस बात की भनक काउंटर इंटेलीजेंस लुधियाना को थी, क्योंकि उन्होंने एक तस्कर को हेरोइन संग काबू किया हुआ था, उसी ने पूछताछ दौरान इस डिलीवरी की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी थी। 


काउंटर इंजेलीजेंस और बीएसएफ ने पहले से ही सरहद पर लगी फेंसिंग के गेट नंबर-213-एम और बीओपी जोगिंदर के नजदीक जाल बिछा रखा था। जैसे ही दोनों पानी के माध्यम भारतीय हलके में पहुंचे बीएसएफ ने इन्हें काबू करने के लिए गोलियां दागना शुरू कर दिया। एक पाकिस्तानी तस्कर के दाहिने बाजू पर गोली लगी है। जो जख्मी हो गया और उसे ममदोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। इनके पास से बरामद हुआ प्लास्टिक के ड्रम से 26 हेरोइन के पैकेट मिले हैं, इनमें 29 किलो दो सौ ग्राम वजन आंका गया है। वाहन की ट्यूब भी इनके पास से मिली है। एआईजी लखबीर ने बताया कि इनसे पूछताछ की जाएगी ये किन भारतीय तस्करों को हेरोइन की डिलीवरी देने पहुंचे थे। क्या ये पहले भी इस तरह हेरोइन की डिलीवरी कर चुके हैं।

इस महीने दौरान पंजाब पुलिस की तरफ से बरामद की गई हेरोइन की यह आठवीं बड़ी खेप है, जिसके साथ सिर्फ 20 दिनों में ही हेरोइन की कुल बरामदगी 142 किलो हो गई है। स्पेशल डीजीपी अंदरुनी सुरक्षा आरएन ढोके ने बताया कि अंदरुनी सुरक्षा विंग ने एक जनवरी, 2023 से अब तक 193 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed