Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Records of 550 technical constables recruited 24 years ago to be checked Now

हरियाणा: 24 साल पहले भर्ती हुए 550 तकनीकी कांस्टेबल, अब रिकॉर्ड होंगे चेक; ट्रेड के अनुसार तैनाती पर फोकस

Sat, 28 Nov 2026 10:29 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Nov 2026 10:29 AM IST
सार

हरियाणा पुलिस में वर्ष 2002 में तकनीकी ट्रेड के तहत 550 कांस्टेबल भर्ती हुए थे। अब पुलिस मुख्यालय ने इन कर्मचारियों का विवरण मांगा है।

विज्ञापन
Haryana Records of 550 technical constables recruited 24 years ago to be checked Now
हरियाणा डीजीपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस में वर्ष 2002 में तकनीकी ट्रेड के तहत भर्ती हुए 550 कांस्टेबलों का रिकॉर्ड 24 साल बाद खंगाला जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने सभी इकाइयों के प्रमुखों से इन कर्मचारियों की वर्तमान तैनाती और ड्यूटी का पूरा ब्योरा मांगा है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि जानकारी में यह भी स्पष्ट करना होगा कि संबंधित कर्मचारी अपनी तकनीकी ट्रेड के अनुसार काम कर रहे हैं या उनसे सामान्य पुलिस ड्यूटी ली जा रही है।
विज्ञापन


डीजीपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी को निर्धारित प्रारूप में जानकारी भेजनी होगी। इन पदों पर 14 जून 2002 को भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ था। इसमें चालक, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक, प्लंबर, फार्मासिस्ट, तैराक और अग्निशमन कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेड के अनुसार तैनाती पर फोकस
पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारियों के नाम, वर्तमान रैंक, बेल्ट नंबर, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, जाति, श्रेणी और ट्रेड के साथ वर्तमान तैनाती का विवरण मांगा है। सबसे अहम कॉलम यह है कि कर्मचारी तकनीकी काम कर रहा है या सामान्य ड्यूटी।


निर्देश के अनुसार इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि तकनीकी दक्षता के आधार पर भर्ती किए गए कर्मचारियों का इस्तेमाल विभाग में उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed